{"_id":"6720b8d2821289257c06cc9e","slug":"arshad-warsi-revealed-he-did-not-like-jolly-llb-2-script-then-he-suggest-akshay-kumar-name-2024-10-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arshad Warsi: जब अरशद वारसी को नहीं जंची ‘जॉली एलएलबी 2’ की स्क्रिप्ट, फिर इसलिए सुझाया अक्षय का नाम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Arshad Warsi: जब अरशद वारसी को नहीं जंची ‘जॉली एलएलबी 2’ की स्क्रिप्ट, फिर इसलिए सुझाया अक्षय का नाम
Tue, 29 Oct 2024 04:25 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 29 Oct 2024 04:25 PM IST
सार
अरशद वारसी ने साझा किया कि उन्हें ‘जॉली एलएलबी 2’ की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी। उन्होंने निर्देशक के सपने को पूरा करने के लिए अक्षय कुमार का नाम सुझाया था।
विज्ञापन
जॉली एलएलबी 2
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरशद वारसी बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से हैं जो अपनी बात को बेबाकी से कहने के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर बड़े सितारों और ज्वलंत मुद्दो पर बोलते हुए दिखाई देते हैं। हाल ही में अरशद वारसी ने खुलासा किया कि उन्होंने निर्देशक सुभाष कपूर के साथ ‘जॉली एलएलबी 2’ की स्क्रिप्ट पर खुलकर बात की थी और फिल्म के लिए अक्षय कुमार का नाम सुझाया था।
अरशद वारसी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘जॉली एलएलबी 2’ की स्क्रिप्ट नहीं थी पसंद
अरशद वारसी ने ‘जॉली एलएलबी’ में शानदार अभिनय किया है। उन्हें अपनी अदाकारी के लिए प्रशंसकों और समीक्षकों की सराहना भी मिली। अरशद वारसी ने मैशबल इंडिया को दिए गए साक्षात्कार में खुलासा कि उन्हें ‘जॉली एलएलबी 2’ की स्क्रिप्ट पसंद नहीं थी। उन्होंने कहा, "मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई और यह खट्टे अंगूर का मामला नहीं है। मैं बस ईमानदारी से कह रहा हूं। मैं लालची आदमी नहीं हूं - मैं हर फिल्म नहीं करना चाहता जो मेरे पास आती है। मुझे घर से बाहर निकलने के लिए बहुत कुछ करना पड़ता है; मैं बहुत आलसी हूं।"
Vijay 69: अक्षय कुमार से अनिल कपूर तक, इन सितारों ने की 'विजय 69' के ट्रेलर की सराहना, अनुपम खेर को दी बधाई

अरशद ने सुझाया था अक्षय कुमार का नाम
अरशद ने अक्षय कुमार के शामिल होने के बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि फॉक्स स्टार स्टूडियो (‘जॉली एलएलबी 2’ के पीछे का प्रोडक्शन हाउस) चाहता था कि अक्षय इसे करें और अक्षय भी इसे करना चाहते थे। मैं स्क्रिप्ट से खुश नहीं था, लेकिन फिर भी मैं इसे करता, क्योंकि यह सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित थी। सुभाष मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और अगर वह कहते हैं कि 'यह सबसे खराब फिल्म है,' तो भी मैं इसे करूंगा। मैंने सुभाष से कहा कि अक्षय को लेकर फिल्म बनाएं, क्योंकि मेरे साथ आपको 500 लोगों की भीड़ मिलेगी, लेकिन अक्षय के साथ आपको 5000 लोग मिलेंगे। यानी आप अपने सपने को पूरा कर पाएंगे, जिस तरह से अक्षय के साथ किया जाना चाहिए, लेकिन मेरे साथ नहीं। यह इतना सरल है।"

- फोटो : इंस्टाग्राम@arshad_warsi
'जॉली एलएलबी' के दोनों भाग रहे सफल
अरशद और बोमन ईरानी ने ‘जॉली एलएलबी’ में शानदार भूमिका अदा की। फिल्म को समीक्षकों की सराहना भी मिली और बॉक्स ऑफिस पर भी यह सफल रही। दस करोड़ रुपये के में बनी फिल्म ने लगभग 50 करोड़ रुपये से कम की कमाई की। अक्षय की मुख्य भूमिका वाली ‘जॉली एलएलबी 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की और समीक्षकों से प्रशंसा प्राप्त की। अब, अरशद और अक्षय फिल्म की तीसरी किस्त के लिए एक साथ काम करने को तैयार हैं, जो ‘जॉली एलएलबी फ्रेंचाइजी’ को आगे ले जाएगी।

- फोटो : इंस्टाग्राम @arshad_warsi
अरशद वारसी का वर्क फ्रंट
अरशद वारसी के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘बंदा सिंह चौहान’ रिलीज हुई है। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। अभिनेता के आगामी कार्यों की बात की जाए तो वह ‘जॉली एलएलबी 3’ में नजर आएंगे, उनके कार्यों की सूची में ‘वेलकम टू द जंगल’ भी शामिल है।
Bollywood Movies: पत्रकार की चुनौतियों को बताती हैं ये बॉलीवुड फिल्में, सच्चाई जान आपको भी होगी हैरानी