{"_id":"5e6f1f098ebc3ea4b35a85c6","slug":"sara-ali-khan-walking-in-banaras-ki-galiyan-varanasi-ganga-aarti-with-amrita-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस की गलियों में घूम रहीं सारा अली खान, मां अमृता सिंह के साथ गंगा आरती में हुईं शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बनारस की गलियों में घूम रहीं सारा अली खान, मां अमृता सिंह के साथ गंगा आरती में हुईं शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
सारा अली खान।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सारा अली खान फिलहाल वाराणसी में हैं, और वह बनारस की गलियों में घूमीं। वह अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए यहां आई हुई हैं। उन्हें काशी आए एक सप्ताह से ज्यादा हो चुका है। रविवार शाम को उन्होंने गंगा आरती भी देखी, इस दौरान उनके साथ उनकी मां अमृता सिंह भी थीं। साथ ही उन्होंने मां भगवती की पूजा भी की।
2 of 7
सारा अली खान ने गंगा आरती के बाद शाम में बनारस की गलियों को घूम-घूमकर देखा। इसका उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो भी डाला है। जिसमें वह काशी विश्वनाथ गली में घूम रही हैं। इस दौरान सारा ने साधारण से कपड़े पहन रखे हैं, वह शूट में है।
3 of 7
वह वीडियो में दर्शकों को नमस्ते कर रही हैं। सात ही वह बाजार में दुकानों और वहां मिल रहे सामान से लोगों को रूबरू कर रही हैं। चूड़ियों की दुकान पर भी जाकर लोगों से उसके बारे में बता रही हैं। इस दौरान वह लस्सी की दुकान पर भी जाती हैं, जहां वह दुकानदार से दही के बारे में पूछती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सारा अली खान ने मां अमृता सिंह के साथ की पूजा।
- फोटो : अमर उजाला।
दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा की आरती में एक महीने के अंदर दूसरी बार सारा अली खान पहुंचीं। सारा और मां अमृता सिंह ने वैदिक रीति-रिवाज से मां भगवती का पूजन भी किया। गंगा आरती के बाद गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने मोमेंटो और प्रसाद देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
5 of 7
सारा फिलहाल चंदौली जिले के इलिया क्षेत्र के खरौझा गांव में फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने हाल ही अमोघ नारायण सिंह के बंगले में फिल्म की शूटिंग की है। सारा पर इस गांव की हवेली में दृश्य फिल्माया गया है। डायरेक्टर आनंद एल राय की इस फिल्म में सारा के साथ अभिनेता अक्षय कुमार व साउथ के सुपर स्टार धनुष भी काम कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।