Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Saturday Box Office Report: Loveyapa Badass Ravi kumar deva sky force Vidaamuyarchi movies Collection
{"_id":"67a812e30abfef59ec05d02b","slug":"saturday-box-office-report-loveyapa-badass-ravi-kumar-deva-sky-force-vidaamuyarchi-movies-collection-2025-02-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saturday Box Office: 'लवयापा' की सुस्त चाल और 'स्काई फोर्स' ने फिर भरी उड़ान, जानें 'बैडएस रवि कुमार' का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Saturday Box Office: 'लवयापा' की सुस्त चाल और 'स्काई फोर्स' ने फिर भरी उड़ान, जानें 'बैडएस रवि कुमार' का हाल
सिनेमा के शौकीनों के लिए इन दिनों थिएटर्स में देखने के लिए कई फिल्मों के विकल्प हैं। दो बॉलीवुड फिल्में शुक्रवार को ही रिलीज हुई हैं। वहीं, कुछ उनसे पहले से लगी हुई हैं। मगर, गौर करने वाली बात ये है कि इनमें से कौन सी फिल्म दर्शकों को सबसे ज्यादा खींच पाने में कामयाब है। वीकएंड है और वैलेंटाइन वीक भी चल रहा है। ऐसे में जानते हैं कल शनिवार को किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया?
2 of 6
'लवयापा'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लवयापा
अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी फिल्म 'लवयापा' से आमिर खान के बेटे जुनैद खान और श्रीदेवी-बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर ने बड़े परदे पर डेब्यू किया है। फिल्म का नाम है 'लवयापा'। इसे वैलेंटाइन वीक के पहले दिन यानी 07 फरवरी को रिलीज किया गया। मगर, इसका जादू चलता नहीं दिख रहा है। करीब 50 करोड़ रुपये लागत में बनी फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.25 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया। वहीं, लवयापा ने दूसरे दिन 1.50 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया। फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 2.65 करोड़ रूपये हो गया है।
3 of 6
बैडएस रवि कुमार
- फोटो : यूट्यूब
'बैडएस रवि कुमार'
'लवयापा' के साथ ही 07 फरवरी को सिनेमाघरों में हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' भी रिलीज हुई। 'लवयापा' की तुलना में यह बॉक्स ऑफिस कारोबार के मामले में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को करीब 20 करोड़ रुपये बजट के साथ बनाया गया है। पहले दिन इस फिल्म ने अपने बजट को देखते हुए ठीक-ठाक कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन 2.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं कल शनिवार को दूसरे दिन दो करोड़ रूपये का कारोबार किया। फिल्म का टोटल कलेक्शन 4.75 करोड़ रूपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विदामुयार्ची
- फोटो : यूट्यूब
'विदामुयार्ची'
साउथ सुपरस्टार अजित की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'विदामुयार्ची' भी थिएटर्स में सजी है। 6 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म को दर्शक पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में अजित के साथ तृषा कृष्णन, अर्जुन सरजा और रेजिना कैसेंड्रा भी हैं। गुरुवार को पहले दिन विदामुयार्ची ने 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन 10.25 करोड़ रुपये कमाए। कल शनिवार को कमाई में फिर तेज उछाल आया। कल तीसरे दिन फिल्म ने 14.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। टोटल कमाई 51.26 करोड़ रुपये हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट लगभग 200 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
5 of 6
स्काई फोर्स रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'स्काई फोर्स'
इसके अलावा फिल्म 'स्काई फोर्स' भी सिनेमाघरों में है। पहले दिन से ही अच्छी शुरुआत करने वाली यह फिल्म 15 दिन बाद भी दर्शक बटोरने में कामयाब है। यह फिल्म अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निम्रत कौर जैसे सितारों से सजी है। कल शुक्रवार को स्काई फोर्स की कमाई में कुछ गिरावट दर्ज हुई थी, मगर वीकएंड आते ही इसने एक बार फिर हुंकार भरी है। कल शनिवार को इस फिल्म ने 1.5 करोड़ का कारोबार किया। इसका टोटल कलेक्शन 127 करोड़ रुपये के आसपास हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।