फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sci-Fi Films: साइंस फिक्शन पर बनी हैं ये फिल्में, दमदार कहानी और विज्ञान का प्रयोग देख चकराया दर्शकों का सिर

Sat, 18 May 2024 05:10 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 18 May 2024 05:10 PM IST
विज्ञापन
science fiction film prabhas kalki 2898 ad hrithik koi mil gaya Krrish 3 shah rukh ra one Mr X Love Story 2050
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

सिनेमा जगत में आज के समय में कई बेहतरीन फिल्में बनती हैं। कई तरह के जॉनर में बनाई गई फिल्में अलग अलग वर्ग के दर्शकों का मनोरंजन करती हैं। दर्शकों को क्राइम, थ्रिलर और कॉमेडी जैसे जॉनर की फिल्में खूब पसंद आती है। वहीं साइंस फिक्शन पर बनी फिल्में भी दर्शकों के दिल को छू जाती हैं। हिंदी सिनेमा में अभी तक कई साइंस फिक्शन फिल्में बनी हैं, जिन्होंने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है। वहीं अब प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म कल्कि 2898 एडी भी साइंस फिक्शन जॉनर की है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कल्कि 2898 एडी से पहले ऐसी कौन सी साइंस फिक्शन फिल्में हैं, जो बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन कर चुकी है।

science fiction film prabhas kalki 2898 ad hrithik koi mil gaya Krrish 3 shah rukh ra one Mr X Love Story 2050
रा वन - फोटो : X

रा वन
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है शाहरुख खान की फिल्म रा वन का। साल 2011 में रिलीज हुई साई-फाई फिल्म 'रा वन' भी साइंस फिक्शन फिल्म थी। शाहरुख खान, करीना कपूर और अर्जुन रामपाल की अदाकारी से सजी इस फिल्म में कंप्यूटर गेमिंग से जीवित हुए रोबोट का खौफ दिखाया गया है। यह फिल्म फैन्स को काफी पसंद भी आई थी।

science fiction film prabhas kalki 2898 ad hrithik koi mil gaya Krrish 3 shah rukh ra one Mr X Love Story 2050
लव स्टोरी 2050 - फोटो : X

लव स्टोरी 2050
इस लिंग में लव स्टोरी 2050 भी शामिल है। हरमन बावेजा और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म 'लव स्टोरी 2050' साल 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म प्रियंका और हरमन टाइम मशीन से 2050 में पहुंच जाते हैं, जहां इंसान कम रोबोट ज्यादा होते हैं। दोनों के बीच की प्रेम कहानी दिखाती इस फिल्म में साइंस का पूरा इस्तेमाल दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
science fiction film prabhas kalki 2898 ad hrithik koi mil gaya Krrish 3 shah rukh ra one Mr X Love Story 2050
फिल्म 'मिस्टर एक्स' - फोटो : यूट्यूब @स्टार स्टूडियोज

मिस्टर एक्स
फिल्म मिस्टर एक्स भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई हुई है। साल 2015 में फिल्म 'मिस्टर एक्स' रिलीज हुई थी। विक्रम भट्ट के निर्देशिन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी लीड रोल में थे। फिल्म में कुछ ऐसा हो जाता है, जिसके बाद इमरान हाशमी के पास गायब होने की शक्ति आ जाती है। इस फिल्म में भी साइंस एक्सपेरिमेंट के जरिए ही कुछ ऐसा होता है, जो इमरान में गायब होने की शक्ति आती है।

विज्ञापन
science fiction film prabhas kalki 2898 ad hrithik koi mil gaya Krrish 3 shah rukh ra one Mr X Love Story 2050
कोई मिल गया - फोटो : इंस्टाग्राम:Zee5

कोई मिल गया
साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'कोई मिल गया' भी इस लिस्ट में शामिल है। कोई मिल गया भारत की सबसे सफल साइंस फिक्शन फिल्मों में से एक है। फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन द्वारा किया गया था। इस फिल्म ने ऋतिक रोशन के करियर को ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया था। फिल्म को बहुत सफलता मिली थी। फिल्म में अंतरिक्ष से आया एक एलियन धरती वासियों का दोस्त बन जाता है। ऋतिक रोशन के अलावा इस फिल्म में रेखा और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed