फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shabana Azmi: स्टार्स पर अत्यधिक खर्च से हैरान हैं शबाना, अपने दौर को याद कर कहा- कई बार हम बस से सफर करते थे

Mon, 24 Jun 2024 11:57 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 24 Jun 2024 11:57 AM IST
सार

शबाना आजमी ने हाल ही में एक बातचीत में 1970 और 1980 के दशक के दौरान बस से यात्रा करने और फिल्म क्रू के साथ एक ही होटल में रहने के बारे में याद किया। उन्होंने याद करते हुए कहा, 'मेरे पास केवल तीन सदस्यों की टीम थी- एक हेयरड्रेसर, एक मेकअप आर्टिस्ट और एक ड्राइवर।' 

विज्ञापन
Shabana Azmi is Surprised by the Excessive Expenditure on Actors remembers her era When Stars traveling by bus
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हाल ही में स्टार्स की अत्यधिक फीस और शूटिंग में बढ़ते हुए खर्च के बारे में चल रही बहस पर अपनी राय रखी। अभिनेत्री ने अभिनेताओं के लिए निर्माताओं द्वारा किए जाने वाले दुनियाभर के खर्च पर आश्चर्य जताया है। उन्होंने अपने करियर से जुड़ी कुछ घटनाएं साझा कीं और तब से लेकर अब तक के बीच के गहरे अंतर को उजागर किया।

Shabana Azmi is Surprised by the Excessive Expenditure on Actors remembers her era When Stars traveling by bus
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम@azmishabana18

शबाना आजमी ने हाल ही में एक बातचीत में 1970 और 1980 के दशक के दौरान बस से यात्रा करने और फिल्म क्रू के साथ एक ही होटल में रहने के बारे में याद किया। उन्होंने याद करते हुए कहा, 'मेरे पास केवल तीन सदस्यों की टीम थी- एक हेयरड्रेसर, एक मेकअप आर्टिस्ट और एक ड्राइवर।' कम बजट की फिल्मों के लिए वह अक्सर अपने कपड़े खुद लाती थीं।

Shabana Azmi is Surprised by the Excessive Expenditure on Actors remembers her era When Stars traveling by bus
शबाना आजमी - फोटो : ट्विटर

उन्होंने बताया, 'कम बजट की फिल्मों में हमारे पास कोई नहीं होता था। ज्यादा से ज्यादा यूनिट मेकअप मैन और हेयरड्रेसर होते थे। मैं अपने कपड़े खुद पहनती थी, यूनिट के हेयर और मेकअप करने वाले व्यक्ति का इस्तेमाल करती थी और हमेशा यूनिट के साथ एक ही होटल में रहती थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shabana Azmi is Surprised by the Excessive Expenditure on Actors remembers her era When Stars traveling by bus
शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके साथ ही उन्होंने 1983 की फिल्म 'मंडी' की शूटिंग के दिनों को भी याद किया। उन्होंने और अभिनेत्री स्मिता पाटिल ने हमेशा अपनी अलग कारों का उपयोग करने के बजाय बाकी कलाकारों के साथ बस में यात्रा करना चुना। उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि स्मिता पाटिल और मुझे 'मंडी' की शूटिंग के लिए अलग-अलग कारें दी गई थीं। दो दिनों में हमने उन्हें छोड़ दिया और सभी कलाकारों के साथ बस में यात्रा की, क्योंकि हमें वहां मजे आ रहे थे।'

विज्ञापन
Shabana Azmi is Surprised by the Excessive Expenditure on Actors remembers her era When Stars traveling by bus
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम

शबाना आजमी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि सिर्फ कलाकारों ने ही नहीं फिल्म मेकर्स ने भी फिल्म के हित के लिए समझौते किए। उन्होंने याद करते हुए कहा कि जब एक बार उन्हें पता चला था कि वह ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, तो उन्होंने अपने निर्देशक के लिए हवाई टिकट खरीदा था। 

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा, प्रभास ने फिल्म के लिए फीस में की कटौती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed