Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Sag Harbor Hotel bartender talks about Justin Timberlake drunk and drive case says he had one martini
{"_id":"667908b8f4637e73e701d75d","slug":"sag-harbor-hotel-bartender-talks-about-justin-timberlake-drunk-and-drive-case-says-he-had-one-martini-2024-06-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Justin Timberlake: जस्टिन टिम्बरलेक की गिरफ्तारी के मामले में आया नया मोड़, बारटेंडर ने किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Justin Timberlake: जस्टिन टिम्बरलेक की गिरफ्तारी के मामले में आया नया मोड़, बारटेंडर ने किया बड़ा खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Mon, 24 Jun 2024 11:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जस्टिन टिम्बरलेक
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड के मशहूर पॉप स्टार जस्टिन टिम्बरलेक इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते मंगलवार को जस्टिन को न्यूयॉर्क पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन पर न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में नशे की हालत में गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया था। अब इसी मामले अमेरिकन होटल के एक बारटेंडर ने अहम खुलासा किया है।
2 of 5
जस्टिन टिम्बरलेक
- फोटो : इंस्टाग्राम
'फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स' स्टार जस्टिन टिम्बरलेक इन दिनों अपने टूर पर हैं। सूत्रों की मानें तो वे अपनी गिरफ्तारी से पहले सैग हार्बर के अमेरिकन होटल में दोस्तों के साथ शाम बिताई थी। जब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया तब वे नशे की हालत में पाए गए थे, लेकिन गायक ने पुलिस को बार-बार यही कहा था कि उन्होंने सिर्फ एक मार्टिनी पीया है।
3 of 5
जस्टिन टिम्बरलेक
- फोटो : इंस्टाग्राम
जस्टिन टिम्बरलेक की गिरफ्तारी के मामले में अब एक नया मोड़ आया है। अमेरिकन होटल के एक बारटेंडर ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कहा है उस रात को उन्होंने केवल एक मार्टिनी ही ली थी। वहीं एक अन्य होटल के कर्मचारी ने भी कहा है कि, 'अगर उन्होंने ज्यादा पीया होगा तो वे कहीं और गए होंगे, इस होटल में उन्होंने सिर्फ एक ड्रिंक लिया था'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जस्टिन टिम्बरलेक
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मंगलवार रात को गिरफ्तारी से पहले जस्टिन टिम्बरलेक अपनी बीएमडब्ल्यू चला रहे थे। जब पुलिस ने उन्हें रोका तब वे अपनी कार को सड़क के दाहिनी ओर रोक नहीं पाए। पुलिस ने अपने रिपोर्ट में लिखा है कि उनकी आंखें भी नशे की वजह से लाल दिख रही थीं।
विज्ञापन
5 of 5
जस्टिन टिम्बरलेक
- फोटो : इंस्टाग्राम
गिरफ्तारी के बावजूद जस्टिन टिम्बरलेक ने अपना फॉरगेट टुमॉरो वर्ल्ड टूर जारी रखा है। 22 जून को शिकागो के यूनाइटेड सेंटर में अपने शो के दौरान गायक ने अपन फैंस से कहा, 'आप में से कई लोग लोग कहते हैं कि मैं आपको सुनकर बड़ा हुआ हूं और मैं यही चाहता हूं कि भविष्य में भी सब यही कहे कि मैं आपको सुनकर बड़ा हुआ हूं'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।