फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajkumar Rao: विफलता की भी कामयाबी मनाकर झूम रहे राजकुमार, मिस्टर एंड मिसेज माही बनी लगातार 12वीं फ्लॉप फिल्म

Mon, 24 Jun 2024 11:12 AM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 24 Jun 2024 11:12 AM IST
सार

काम भी उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में किया है। लेकिन, फिल्म 'स्त्री' के बाद से उनकी बॉक्स ऑफिस वैल्यू लगातार घटती जा रही है। सिर्फ सिनेमाघरों में रिलीज फिल्मों को गिने तो उनकी अब तक लगातार 12 फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Rajkumar rao back to back flop films analysis Srikanth Mr and Mrs Mahi Bhulchuk Vicky Vidya Ka Woh Wala Video
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला

राम राम करते अभिनेता राजकुमार राव की पिछली हिट फिल्म ‘स्त्री’ की सीक्वल ‘स्त्री 2’ की रिलीज डेट करीब आ रही है। इन दोनों फिल्मों के बीच में राजकुमार राव की एक भी फिल्म हिट नहीं हो सकती है, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर की तो बात ही भूल जाइए। लेकिन, लगातार 12 फ्लॉप फिल्में देकर भी वह निर्माता भूषण कुमार और दिनेश विजन के प्रिय अभिनेता बने हुए हैं। दोनों ने राजकुमार को लेकर एक एक फिल्म हाल ही में घोषित की हैं और इन दोनों फिल्मों से पहले आने वाली फिल्म ‘स्त्री 2’ की हाइप को लेकर अभी से कोशिशें भी शुरू कर दी हैं।

Rajkumar rao back to back flop films analysis Srikanth Mr and Mrs Mahi Bhulchuk Vicky Vidya Ka Woh Wala Video
स्त्री फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘स्त्री’ से ‘स्त्री 2’ तक का सफरनामा

राजकुमार राव की गिनती बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में होती रही है। काम भी उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में किया है। लेकिन, फिल्म 'स्त्री' के बाद से उनकी बॉक्स ऑफिस वैल्यू लगातार घटती जा रही है। सिर्फ सिनेमाघरों में रिलीज फिल्मों को गिने तो उनकी अब तक लगातार 12 फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं। राजकुमार राव को इन दिनों एक ऐसी फिल्म की सख्त जरूरत है जो बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सके और उनके डूबते करियर को फिर से लाइमलाइट में ला सके। हो सकता है कि ये काम उनकी पिछली सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ की सीक्वल ‘स्त्री 2’ कर जाए क्योंकि इस साल बैक टू बैक रिलीज हुईं उनकी दोनों फिल्मों ‘श्रीकांत’ और ‘मि. एंड मिसेज माही’ का मामला बहुत उत्साहजनक नहीं रहा है।

Rajkumar rao back to back flop films analysis Srikanth Mr and Mrs Mahi Bhulchuk Vicky Vidya Ka Woh Wala Video
श्रीकांत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘श्रीकांत’ ने अब तक नहीं कमाया मुनाफा

फिल्म ‘श्रीकांत’ की लागत करीब 40 करोड़ रुपये और लैंडिंग प्राइस करीब 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक बस इतना ही कारोबार किया है। ये तो फिल्म देखने वाला आम दर्शक भी अब जानने लगा है कि टिकट खिड़की पर टिकटों से होने वाली कमाई जब तक फिल्म की लागत से दूनी नहीं होती, उसे हिट फिल्म का तमगा मिल पाना बहुत मुश्किल है। ऐसे में राजकुमार राव की इज्जत बचाने के लिए फिल्म ‘श्रीकांत’ को सेमी हिट जैसे तमगे भले दिए जा रहे हों लेकिन हिट और फ्लॉप की स्पष्ट परिभाषा में ये फिल्म फ्लॉप ही मानी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkumar rao back to back flop films analysis Srikanth Mr and Mrs Mahi Bhulchuk Vicky Vidya Ka Woh Wala Video
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ भी फ्लॉप

राजकुमार राव की साल 2024 की दूसरी फिल्म ‘मि. एंड मिसेज माही’ का हाल भी कुछ कुछ ऐसा ही है। इस फिल्म का कलेक्शन भी अब तक इसकी लागत और लैंडिग प्राइस को पार नहीं कर पाया है। करीब 40 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म का कलेक्शन अंतिम सूचना मिलने तक घरेलू टिकट खिड़की पर करीब 36 करोड़ रुपये ही हो पाया है। जान्हवी कपूर के लिए ये बड़ा झटका है क्योंकि उनके अभिनय की तारीफ के बाद भी फिल्म फ्लॉप की तरफ बढ़ चली है। राजकुमार राव की तो खैर एक्टिंग भी इस फिल्म में कम लोगों को ही पसंद आई। 

विज्ञापन
Rajkumar rao back to back flop films analysis Srikanth Mr and Mrs Mahi Bhulchuk Vicky Vidya Ka Woh Wala Video
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एजेंसी ने खराब कर दिया करियर

साल 2018 में आई फिल्म 'स्त्री' के बाद राजकुमार राव की अब तक सिनेमाघरों में रिलीज हुई 12 फिल्मे फ्लॉप हो चुकी हैं। इन फिल्मों में '5 वेडिंग्स', 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा', 'जजमेंटल है क्या', ‘मेड इन चाइना’, ‘शिमला मिर्ची’, ‘रूही’, ‘बधाई दो’, ‘हम दो हमारे दो’,  'हिट: द फर्स्ट केस', ‘भीड़’, ‘श्रीकांत’ और ‘मि. एंड मिसेज माही’ शामिल हैं। इन सारी फिल्मों के साथ एक बात एक जैसी रही और वह ये कि इनकी कहानियों से सिनेमाघरों में फिल्में देखने वाले दर्शक तारतम्य नहीं बिठा सके। ऐसा नहीं कि उनको ध्यान में रखकर लेखक अच्छी कहानियां नहीं लिख रहे लेकिन बताते हैं कि उनकी टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी के बीच में आ जाने के बाद से राजकुमार तक अच्छी कहानियां पहुंच ही नहीं पा रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed