फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: अक्षय कुमार दिखे अर्थ वॉरियर के साथ, अपने माता-पिता की याद में लगाए 300 वृक्ष

Mon, 24 Jun 2024 10:21 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 24 Jun 2024 10:21 AM IST
विज्ञापन
Welcome To The Jungle star Akshay Kumar planted 300 bahava trees by earth warrior in memory of his parents
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार अक्सर कुछ ऐसा करते हैं जो दूसरे लोगों के लिए उदाहरण का काम करता है। आज अभिनेता ने कुछ ऐसा किया है जिसके लिए उनकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है। अक्षय कुमार ने आज अपने माता-पिता की याद में 300 वृक्ष लगाए हैं। चलिए जानते हैं इस मौके पर अभिनेता ने क्या कुछ कहा है--
Welcome To The Jungle star Akshay Kumar planted 300 bahava trees by earth warrior in memory of his parents
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार बॉलीवुड में अपने अनुशासन के लिए मशहूर हैं। वे बाकि के स्टार्स से अलग एक जिंदगी जीते हैं। वे न तो कभी पार्टी करते हैं और न ही किसी पार्टी का हिस्सा बनते हैं। वे अभिनय के बाद बचे हुए समय को अपने परिवार के साथ बिताते हैं। उनके लिए उनका परिवार बहुत महत्वपूर्ण है। 
Welcome To The Jungle star Akshay Kumar planted 300 bahava trees by earth warrior in memory of his parents
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वहीं अक्षय कुमार ने अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकाल कर अपने माता-पिता की याद में आज 300 वृक्ष लगाए हैं। अक्षय कुमार के इस कार्य की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Welcome To The Jungle star Akshay Kumar planted 300 bahava trees by earth warrior in memory of his parents
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अक्षय कुमार ने अर्थ वॉरियर के साथ मिलकर 300 पेड़ लगाए हैं। इस मौके पर वे अपने माता-पिता को याद करते नजर आए। अभिनेता ने अपने हाथों में एक प्लेकार्ड को पकड़ रखा था जिसपर लिखा हुआ था, 'मां-पिता जी छांव से बढ़कर कोई ठंढक नहीं'। 
विज्ञापन
Welcome To The Jungle star Akshay Kumar planted 300 bahava trees by earth warrior in memory of his parents
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अक्षय कुमार ने माता-पिता हरी ओम भाटिया और अरुणा भाटिया की याद में वृक्षारोपण किया है। उन्होंने ऐसा करके एक बेहतरीन उदाहरण सेट किया है। अक्षय कुमार के फैंस इस बात से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed