समय के साथ हम मशहूर हस्तियों से अलग-अलग खबरें सुनते हैं और इन अभिनेताओं के संबंध में हर जानकारी निश्चित रूप से प्रशंसकों का ध्यान खींचती है। सितारे अपनी फिल्मों के साथ साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। आम लोगों की तरह कई बार बॉलीवुड सितारे भी चोरी और डकैती का शिकार हो चुके हैं। अब तक कई सितारे ऐसे हैं, जो चोरों के हाथ कंगाल हो चुके हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में, जिनके घर में चोरों ने हाथ साफ किया है।
Celebs: इन सितारों के घर चोरों ने लगाई सेंध, किसी की तिजोरी हुई गायब तो किसी को लगी लाखों की चपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में अनुपम खेर के मुंबई के वीरा देसाई रोड स्थित ऑफिस में चोरी की घटना सामने आई थी। इस बात की जानकारी खुद अनुपम ने पोस्ट साझा कर दी थी। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर ऑफिस के प्रवेश द्वार पर टूटी कुंडी का एक वीडियो साझा किया। साथ ही बताया कि चोरों ने अकाउंट्स विभाग से पूरी तिजोरी और उनकी कंपनी द्वारा निर्मित एक फिल्म का नेगेटिव चुरा लिया। मामले में पुलिस को सूचित कर दिया गया है और उन्होंने जल्द अपराधियों का पकड़ने का आश्वासन भी दिया था।
अमिताभ बच्चन
इस लिस्ट में अगला नाम आता है हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन का। बॉलीवुड के शहंशाह के घर भी चोरी हो चुकी है। यह घटना जलसा में हुई थी। ऐसा कहा जाता है कि दीपक नाम का आरोपी ने बिग बी के घर से आठ हजार रुपये चुराने की कोशिश की थी, लेकिन उसे ठीक समय पर गार्ड द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
सोनम कपूर
इस लिस्ट में सोनम कपूर भी अपनी जगह बनाए हुई हैं। वर्ष 2012 में अभिनेत्री के साथ यह घटना हुई थी। यह घटना सोनम कपूर और आनंद आहूजा के नई दिल्ली स्थित घर पर हुई और कथित तौर पर उनकी नकदी और सामान्य आभूषण लगभग 1.4 करोड़ रुपये चोरी हो गए थे।
काजोल-अजय देवगन
काजोल और अजय देवगन के घर भी चोरी हो चुकी है। अजय देवगन और काजोल को उनके ही घर की नौकरानी ने लूट लिया था। घर में काम करने वाली नौकरानी का नाम गायत्री और संतोष पांडे था। ऐसा कहा गया था कि दोनों ने सोने की 14 चूड़ियां चुराई थीं, जो लगभग पांच लाख रुपये की थीं। हालांकि, बाद में उनके पास से सिर्फ चार चूड़ियां ही बरामद हो सकी थी।