Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Celebrity Couples who are likely to get married in 2024 Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Tamanna Vijay Verma
{"_id":"667872838d092466bc0c1639","slug":"celebrity-couples-who-are-likely-to-get-married-in-2024-sonakshi-sinha-zaheer-iqbal-tamanna-vijay-verma-2024-06-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Celebrity Marriage: सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद हुईं जहीर इकबाल की, ये जोड़ियां भी कर सकती हैं 2024 में शादी!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Celebrity Marriage: सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद हुईं जहीर इकबाल की, ये जोड़ियां भी कर सकती हैं 2024 में शादी!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 24 Jun 2024 12:43 AM IST
सार
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आज यानी 23 जून को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस साल कई और बॉलीवुड सेलेब्स हैं, जो शादी कर सकते हैं। कई ऐसे सितारें हैं, जिन्हें कई बार सोशल मीडिया पर एक साथ देखा जा चुका है और कई बार उनकी डेटिंग की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। हो सकता है कि ये कपल्स भी इस साल शादी कर लें। ये सितारे पिछले काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आइए जानते है कि कौन से सेलेब्स सोनाक्षी के बाद इस साल शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
ये जोड़ियां भी कर सकती हैं 2024 में शादी!
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आज यानी 23 जून को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस साल कई और बॉलीवुड सेलेब्स हैं, जो शादी कर सकते हैं। कई ऐसे सितारें हैं, जिन्हें कई बार सोशल मीडिया पर एक साथ देखा जा चुका है और कई बार उनकी डेटिंग की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। हो सकता है कि ये कपल्स भी इस साल शादी कर लें। ये सितारे पिछले काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आइए जानते है कि कौन से सेलेब्स सोनाक्षी के बाद इस साल शादी कर सकते हैं।
2 of 6
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को शादी कर ली है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अब मुंबई के दादर में शिल्पा शेट्टी के रेस्ट्रॉन्ट बैस्टियन में रिसेप्शन की पार्टी हो रही है। सोनाक्षी और जहीर का रिसेप्शन पार्टी का लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर ने रजिस्टर्ड शादी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके रिस्पेशन में करीब एक हजार गेस्ट शामिल हुए। कपल के दोस्तों में शुमार हनी सिंह, रवीना टंडन, हुमा कुरैशी और काजोल के अलावा तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने पार्टी में शिरकत की। शादी के बाद सोनाक्षी को लाल साड़ी और सिंदूर लगाए देखा गया। पूरे सोशल मीडिया में सोनाक्षी-जहीर का लुक वायरल हो रहा है।
3 of 6
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा एक-दूजे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और अभिनेता विजय वर्मा ने कुछ दिनों पहले ही अपना रिश्ता कंफर्म किया है। ऐसे में दोनों की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा इस साल शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सुजैन खान-अर्सलान गोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ शादी कर सकती हैं। इन दोनों को अक्सर एक साथ देखा जा चुका है। हो सकता है कि सुजैन भी इस साल शादी कर लें।
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ गुपचुप सगाई कर चुके हैं। इसके बाद हीरामंडी अभिनेत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात का खुलासा भी किया कि उन्होंने सिद्धार्थ के साथ सगाई कर ली है। बता दें कि अदिति राव हैदरी पिछले काफी समय से तमिल स्टार सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं। हालांकि, दोनों शादी कब कर रहे हैं इस बात की ऑफिशियल अनाउंसमेंट उन्होंने अभी तक नहीं की है। हो सकता है कि ये कपल इस साल शादी के बंधन में बंध जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।