फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका के मंगल उत्सव में नहीं शामिल होंगे किंग खान, पत्नी गौरी संग लंदन हुए रवाना

Sun, 14 Jul 2024 01:42 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 14 Jul 2024 01:42 PM IST
सार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का मंगल उत्सव यानी कि रिसेप्शन आज अंबानी निवास एंटीलिया में होगा। इसमें तमाम फिल्मी हस्तियां शामिल होगीं। मगर शाहरुख खान और गौरी खान इस मंगल उत्सव में शामिल नहीं होंगे।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan And Gauri Khan will skip Anant Ambani and Radhika Merchant Mangal Utsav Couple leave for London
अनंत-राधिका, शाहरुख-गौरी - फोटो : इंस्टाग्राम

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए हैं। शनिवार 13 जुलाई को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में जोड़े का भव्य शुभ आशीर्वाद समारोह आयोजित हुआ, जिसमें शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन समेत तमाम हस्तियां शामिल हुईं। शुक्रवार और शनिवार को शाहरुख खान और गौरी खान इस शादी के जश्न का हिस्सा रहे। हालांकि, आज वह अनंत और राधिका के मंगल उत्सव में शामिल नहीं होंगे।

Shah Rukh Khan And Gauri Khan will skip Anant Ambani and Radhika Merchant Mangal Utsav Couple leave for London
अनंत अंबानी, शाहरुख खान, रणवीर सिंह - फोटो : पीटीआई, इंस्टाग्राम@ranveersingh

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का मंगल उत्सव यानी कि रिसेप्शन आज अंबानी निवास एंटीलिया में होगा। इसमें तमाम फिल्मी हस्तियां शामिल होगीं। मगर शाहरुख खान और गौरी खान इस मंगल उत्सव में शामिल नहीं होंगे। खबर के मुताबिक, किंग खान और गौरी लंदन के लिए रवाना हो गए हैं। उन्हें मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर देखा गया।

Shah Rukh Khan And Gauri Khan will skip Anant Ambani and Radhika Merchant Mangal Utsav Couple leave for London
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहरुख खान के फैन पेज ने एक वीडियो शेयर किया है, शाहरुख और गौरी लंदन के लिए रवाना होते हुए मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर देखे गए। दोनों को सफेद एसयूवी कार से उतरकर एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए दाखिल होते हुए देखे गए। इस दौरान गौरी खान सफेद रंग की टॉप में दिखीं जबकि शाहरुख नारंगी रंग की हुडी में नजर आए। 

Anant Ambani: अनंत अंबानी ने शाहरुख -रणवीर को गिफ्ट कीं दो करोड़ की घड़ियां? सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan And Gauri Khan will skip Anant Ambani and Radhika Merchant Mangal Utsav Couple leave for London
अनंत-राधिका की शादी - फोटो : अमर उजाला

दोनों सितारे शुक्रवार को लंदन से मुंबई लौटे और अनंत और राधिका के शुभ विवाह समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान शाहरुख ने हरे रंग के पठानी सूट में खूब लाइमलाइम लूटी। वहीं, गौरी खान सुनहरे रंग के आउटफिट में नजर आईं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan And Gauri Khan will skip Anant Ambani and Radhika Merchant Mangal Utsav Couple leave for London
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम

अनंत की मां और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी के साथ शाहरुख खान गले लगते हुए और डांस करते नजर आए। शाहरुख को रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ भी 'छैय्या छैय्या' पर डांस करते हुए देखा गया। उन्होंने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के पैर छुए, जिसके लिए उनकी खूब तारीफ हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख अपनी अगली फिल्म किंग की शूटिंग के लिए लंदन जा रहे हैं। सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वह अपनी बेटी सुहाना के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। 

Killer Movie Kill: बिना किसी सितारे के ‘किल’ ने मार लिया मैदान, देश से ज्यादा विदेश में हुई अब तक की कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed