फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने कॉमेडी को लेकर किया खुलासा, बोले- हंसी-मजाक वह है जहां मैं...

Fri, 18 Oct 2024 08:42 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 18 Oct 2024 08:42 AM IST
सार

बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान सभी के पसंदीदा अभिनेता हैं। अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीतते आए किंग खान ने कॉमेडी को लेकर बात की। किंग का मानना है कि हर मौके पर ऐसा ना करना बेहतर होता है, क्योंकि लोग बहुत संवेदनशील हो गए हैं। एसआरके ने यह भी कहा कि वह कॉमेडी में असफल रहें क्योंकि यह काफी चुनौतीपूर्ण होता है।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan feels it is better to not have a sense of humor King says comedy is where I have failed
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल के यूट्यूब चैनल के इंटरव्यू के दौरान, शाहरुख खान ने अपने स्वाभाविक हंसी-मजाक के रवैया के बारे में चर्चा की। किंग ने कहा कि उनमें दूसरों को हंसाने की क्षमता है, लेकिन ऐसा अक्सर कम मौकों पर हो पाता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टीम अक्सर उन्हें संयम बरतने की सलाह देती है, क्योंकि उनका मजाक हमेशा सभी को समझ में नहीं आता।
 
Shah Rukh Khan feels it is better to not have a sense of humor King says comedy is where I have failed
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख ने कहा कि जहां लोग आसानी से नाराज हो जाते हैं और यह अनुमान लगाना मुश्किल होता है कि उन्हें क्या परेशान कर सकता है। आज किसी भी बात पर मजाक में अपनी प्रतीक्रिया देना गलतफहमी पैदा कर सकता है। इसलिए इसे रोकने के लिए मजाक से पूरी तरह बचना ही समझदारी होती है। पठान अभिनेता शाहरुख खान ने कहा, "अब लोग बहुत संवेदनशील हो गए हैं। आप कुछ कहते हैं और कोई न कोई परेशान हो जाता है। मजाक की भावना ना रखना ही बेहतर होता है।" 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan feels it is better to not have a sense of humor King says comedy is where I have failed
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
शाहरुख खान ने यह भी माना कि कॉमेडी करना चुनौतीपूर्ण होता है, यहां तक कि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वे इसमें महारत हासिल करने में सफल नहीं हुए हैं। शाहरुख के हिसाब से कॉमेडी करना अभिनय के सबसे कठिन पहलुओं में से एक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख ने कहा, "कॉमेडी एक ऐसी कला है, जिसमें ज्यादातर अभिनेता असफल रहे हैं। मैं भी असफल रहा हूं।"
 
विज्ञापन
Shah Rukh Khan feels it is better to not have a sense of humor King says comedy is where I have failed
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
काम की बात करें तो राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित 2023 की फिल्म डंकी में किंग खान नजर आए थे, जिसमें उन्होंने तापसी पन्नू के साथ स्क्रीन साझा किया था। इन दिनों शहरुख निर्देशक सुजॉय घोष की आगामी बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म किंग में मुख्य भूमिका की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्मित इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा भी हैं और यह ईद 2026 के मौके पर रिलीज हो सकती है। इसके अलावा, शाहरुख अपने बेटे आर्यन खान की पहली सीरीज स्टारडम में भी एक अहम भूमिका निभा सकते हैं।
Priyanka Chopra: प्रियंका ने बिखेरा अपने हुस्न का जलवा, बच्चों के साथ दिए क्यूट पोज, पैप्स बोले-देसी गर्ल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed