{"_id":"66b844be1fff29bf2b063231","slug":"shah-rukh-khan-honored-with-lifetime-achievement-award-in-locarno-film-festival-won-hearts-with-his-signature-2024-08-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shah Rukh Khan: ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित हुए शाहरुख खान, सिग्नेचर पोज से जीता दिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shah Rukh Khan: ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित हुए शाहरुख खान, सिग्नेचर पोज से जीता दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 11 Aug 2024 10:30 AM IST
विज्ञापन
शाहरुख खान लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के नाम एक और उपलब्धि जुड़ चुकी है। 10 अगस्त को अभिनेता को ‘लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल’ के 77वें संस्करण में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ तथाकथित ‘पार्डो अला कैरियरा’ से सम्मानित किया गया है। शाहरुख इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय बन चुके हैं। इस दौरान अभिनेता ने अपने आकर्षण से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। फेस्टिवल से कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें शाहरुख अपनी मौजूदगी से सभी को दीवाना बनाते दिख रहे हैं।
Trending Videos
शाहरुख खान लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चार्मिंग लुक में नजर आए शाहरुख
फेस्टिवल में शाहरुख खान स्लीक ब्लैक ब्लेजर और मैचिंग ट्राउजर पहने नजर आए। उनका ये चार्मिंग लुक देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। शाहरुख के लुक को उनके लंबे बालों ने और भी शानदार बना दिया। हालांकि, फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण उनका भाषण था। बता दें कि ‘लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल’ का इंस्टाग्राम हैंडल शाहरुख की तस्वीरों और वीडियो से भरा पड़ा है।
Salman Khan: इस कारण सलमान खान के साथ काम नहीं करना चाहते हैं निखिल आडवाणी, बोले- इतना तनाव नहीं चाहता

सिग्नेचर पोज से की शुरुआत
न्यूज पोर्टल वैराइटी के मुताबिक, शाहरुख खान ने अपने स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसकी शुरुआत की। उन्होंने अपना सिग्नेचर पोज करते हुए कहा, ‘आप सभी का इतनी बड़ी बाहों से मेरा स्वागत करने के लिए धन्यवाद।’ अपने भाषण के दौरान अभिनेता ने फेस्टिवल के स्थान की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘यह लोकार्नो का एक बहुत ही सुंदर, बहुत ही सांस्कृतिक, बहुत ही कलात्मक और बेहद गर्म शहर है।’ अभिनेता ने आगे कहा, ‘इतने सारे लोग एक छोटे से चौक में ठसाठस भरे हुए हैं और इतनी गर्मी है। यह बिल्कुल भारत में अपने घर जैसा है।’

सिनेमा पर साझा किए विचार
इसके बाद अभिनेता शाहरुख खान ने सिनेमा पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, ‘मैं सच में मानता हूं कि सिनेमा हमारे युग का सबसे गहरा और प्रभावशाली कलात्मक माध्यम रहा है। मुझे कई वर्षों तक इसका हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला है और इस सफर ने मुझे कुछ सीख भी दी है। उन्होंने आगे कहा, ‘कला जीवन को सबसे ऊपर रखने का कार्य है। यह हर मानव निर्मित सीमा से परे मुक्ति के स्थान पर जाती है। इसे राजनीतिक होने की जरूरत नहीं है। इसे विवादास्पद होने की जरूरत नहीं है। इसे उपदेश देने की जरूरत नहीं है। इसे बौद्धिक होने की जरूरत नहीं है। इसे नैतिकता की जरूरत नहीं है।’ इसके बाद शाहरुख ने अपने फिल्मी सफर को याद करते हुए दर्शकों से वादा किया की वह हमेशा अपनी सीमाओं से आगे बढ़ेंगे।

शाहरुख का मजाकिया अंदाज
जब भीड़ ने शाहरुख का नाम चिल्लाया तो उन्होंने पुरस्कार का नाम बोलने की कोशिश की फिर हंसते हुए कहा, ‘क्या आप कोई छोटा नाम रख सकते हैं? जैसे 'अरिवेडेरसी'।’ बता दें कि शाहरुख के सम्मान में फिल्म फेस्टिवल में संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास दिखाई गई।’
Travis Scott: ग्रैमी नामांकित रैपर ट्रैविस स्कॉट को मिली रिहाई, पेरिस में इस मामले में हुई थी गिरफ्तारी