साल 2023 शाहरुख खान के लिए सबसे खास रहा। पूरे साल बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख की फिल्मों का जादू चला। बीते साल रिलीज हुई अभिनेता की तीन फिल्मों 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' ने दर्शकों का दिल जीता, जिसके बाद से प्रशंसक बेसब्री से अब उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान की अगली फिल्म 'किंग' है, जिसमें वे अपनी लाडली सुहाना खान के साथ अभिनय करते नजर आएंगे। हाल ही में अब ख़बरें आई हैं कि उन्होंने सुजॉय घोष के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'किंग' पर काम करना शुरू कर दिया है।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने शुरू की 'किंग' की शूटिंग? फिल्म सेट से लीक हुई तस्वीर से सोशल मीडिया पर मची हलचल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर से ये अटकलें शुरू हुई हैं। तस्वीर को देख ऐसा लगता है कि शाहरुख फिलहाल स्पेन में फिल्म के सेट पर हैं, जिससे उत्सुकता और भी बढ़ गई है। शनिवार को प्रशंसक ने एक्स (ट्विटर) पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें दावा किया गया कि यह 'किंग' के सेट से एक झलक है। पोस्ट में लिखा था, 'किंग के सेट से पहली लीक तस्वीर। शाहरुख फिलहाल स्पेन में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।'
इस पोस्ट ने प्रशंसकों का काफी ध्यान खींचा। तस्वीर में शाहरुख नीले रंग के सूट में सजे-धजे नजर आए। वे पुरुषों के एक समूह के साथ गहरी बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बैकग्राउंड में शांत नीले पानी और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ों के साथ एक लुभावना दृश्य दिखाई दे रहा है। हालांकि, इस तस्वीर को लेकर आधिकारिक जानकारी अभी बाकी है। अब तक न तो अभिनेता ने और न ही फिल्म के निर्माताओं ने इस बारे में कोई घोषणा की है और न ही जानकारी दी है।
#EXCLUSIVE
— Harsh Mishra.. (@iamharsh55) June 1, 2024
First leak pic from the sets of #KING #SRK is currently shooting in Spain for the film. 🔥 pic.twitter.com/JJv7waFJYt
भले ही इस तस्वीर की प्रमाणिकता पर सवाल खड़े हो रहे हैं, लेकिन इसमें सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है। इससे पहले खुद शाहरुख खान ने अपनी अगली फिल्म को लेकर प्रशंसकों को जानकारी दी थी। उन्होंने एक साक्षात्कार में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के बारे में भी जानकारी दी थी। अभिनेता ने कहा था कि सौभाग्य से मेरी शूटिंग अगस्त या जुलाई में है। हमने जून में योजना बनाई थी, इसलिए यह जून में शुरू हो सकता है तो तब तक मैं बिल्कुल खाली बैठा हूं। ऐसे में अब प्रशंसकों को लगता है कि वे 'किंग' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'किंग' बड़े पर्दे पर शाहरुख की वापसी होगी, जिसमें वे एक कुख्यात डॉन की भूमिका में होंगे। इस फिल्म से उनकी बेटी सुहाना खान भी सिनेमाघरों में डेब्यू करेंगी। उन्होंने पिछले साल नेटफ्लिक्स इंडिया पर जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। सुहाना पहली बार अपने पिता के साथ काम करेंगी। साल 2025 में फिल्म 'किंग' के रिलीज होने की उम्मीद है। कथित तौर पर शाहरुख 'टाइगर बनाम पठान' में सलमान खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए भी दिखाई देंगे। फिल्म में टाइगर और शाहरुख के किरदार पठान की भिड़ंत होगी।