फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: सोशल मीडिया में लगाई सेंध, बिश्नोई गैंग के मंसूबो पर फेरा पानी, ऐसे बची सलमान खान की जान

Sat, 01 Jun 2024 04:33 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 01 Jun 2024 04:33 PM IST
विज्ञापन
Navi mumbai police infiltrated Bishnoi gangs social media groups This is how attackers of Salman Khan arrested
सलमान खान - फोटो : ANI
बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं  ले रही हैं। उनकी जान को लगातार खतरा बना हुआ है। एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा अभिनेता को जान से मारने की साजिश रची जा रही थी, लेकिन पुलिस ने बिश्नोई गैंग के इस मंसूबे को नाकाम कर दिया। नवी मुंबई पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य हैं। अब इस मामले में एक नई अपडेट सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर हो रही बातचीत पर नजर रखते हुए उनके इरादों पर पानी फेर दिया। 

 
Navi mumbai police infiltrated Bishnoi gangs social media groups This is how attackers of Salman Khan arrested
सलमान खान - फोटो : ANI
मूसेवाला की हत्या में शामिल पिस्तौल से वारदात को देने वाले थे अंजाम
नवी मुंबई पुलिस की ओर से बताया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह तुर्की में बनी  जिगाना पिस्तौल से अभिनेता सलमान खान को मारने की तैयारी कर रहा था, जिसका इस्तेमाल पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी किया गया था। 
Actress: इन हसीनाओं ने निभाई खुद से बड़े अभिनेता की मां की भूमिका, जवानी में बुजुर्ग का किरदार निभा जीता दिल
 
Navi mumbai police infiltrated Bishnoi gangs social media groups This is how attackers of Salman Khan arrested
सलमान खान - फोटो : ANI
व्हाट्सएप और सोशल मीडिया में घुसपैठ कर लगाया पता
नवी मुंबई पुलिस ने साजिशकर्ताओं पर फिल्मी अंदाज में शिकंजा कसा। बता दें कि अभिनेता सलमान खान पर हमला करने की कथित साजिश रचने के आरोप में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस ने व्हाट्सएप समेत सोशल मीडिया ग्रुप में घुसपैठ कर सारी जानकारी इकट्ठा की। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Navi mumbai police infiltrated Bishnoi gangs social media groups This is how attackers of Salman Khan arrested
सलमान खान - फोटो : ANI
अभिनेता के शूटिंग स्थलों पर की रेकी
जोन-2 पनवेल के पुलिस उपायुक्त विवेक पानसरे ने मीडिया को बताया कि पनवेल पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक नितिन ठाकरे को पिछले साल सितंबर-अक्टूबर में अभिनेता को नुकसान पहुंचाने की साजिश के बारे में जानकारी मिली थी। जिसके बाद नवी मुंबई पुलिस अधिकारियों और मुखबिरों ने बिश्नोई गिरोह के व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया ग्रुप में घुसपैठ की और उनकी बातचीत पर पैनी नजर बनाए रखी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने अभिनेता के फार्म हाउस, बांद्रा में उनके घर के आसपास के इलाके और फिल्म शूटिंग के लिए उनके द्वारा देखी गई जगहों की रेकी की थी।

 
विज्ञापन
Navi mumbai police infiltrated Bishnoi gangs social media groups This is how attackers of Salman Khan arrested
सलमान खान फायरिंग केस - फोटो : ANI
4 लोग हुए हैं गिरफ्तार
नवी मुंबई पुलिस ने वारदात को अंजाम देने आए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नाहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ जावेद खान के रूप में हुई है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed