Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
shah rukh khan suhana khan film king to release in june 2026 shooting will start in january 2025 as per report
{"_id":"66d9f813aada4631300d3b2a","slug":"shah-rukh-khan-suhana-khan-film-king-to-release-in-june-2026-shooting-will-start-in-january-2025-as-per-report-2024-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"King: 'किंग' की रिलीज डेट से उठा पर्दा? इस दिन लाडली सुहाना के साथ सिनेमाघरों में धूम मचाएंगे शाहरुख खान!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
King: 'किंग' की रिलीज डेट से उठा पर्दा? इस दिन लाडली सुहाना के साथ सिनेमाघरों में धूम मचाएंगे शाहरुख खान!
शाहरुख खान ने पिछले साल एक नहीं, बल्कि तीन धमाकेदार फिल्मों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं, अब शाहरुख खान अपनी अगली फिल्मों में व्यस्त हैं, जिनमें से एक है 'किंग'। इस फिल्म में वे अपनी बेटी सुहाना खान के साथ काम करेंगे। हाल ही में 77वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में मीडिया से बातचीत के दौरान शाहरुख ने आखिरकार अपनी आने वाली एक्शन फिल्म के बारे में बात की थी, जिसका निर्देशन सुजॉय घोष कर रहे हैं। वहीं, अब इस फिल्म की रिलीज डेट के बारे में नई जानकारी सामने आई है।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
इससे पहले फिल्म की शूटिंग के बारे में अपडेट सामने आया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान और सुहाना खान 'किंग' की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू करने वाले हैं। वहीं अब शूटिंग के बाद फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी कुछ खबरें सामने आ रही हैं। खबर है कि फिल्म के निर्माताओं ने 'किंग' की रिलीज डेट तय कर ली है और जल्द ही इसके बारे में अपडेट साझा करेंगे।
3 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान 'किंग' को साल 2026 में जून में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, अब तक इन खबरों पर शाहरुख खान या निर्माताओं ने चुप्पी नहीं तोड़ी है, लेकिन उम्मीद है कि फिल्म के निर्माता जल्द ही इसकी जानकारी आधिकारिक तौर पर प्रशंसकों के साथ साझा करेंगे। हालांकि, इस खबर के बाद से फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम: @imsrk
इससे पहले 'किंग' के बारे में संकेत देते हुए शाहरुख ने कहा, 'अब, मैं एक खास तरह की फिल्म करना चाहता हूं, जिसमें शायद उम्र पर ध्यान केंद्रित हो और मैं कुछ नया करना चाहता हूं। छह-सात साल से मैं इसके बारे में सोच रहा हूं। मैंने एक दिन सुजॉय से इस बारे में बात की और उन्होंने कहा, 'सर, मेरे पास एक विषय है।'
विज्ञापन
5 of 5
शाहरुख खान और सुहाना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम: @imsrk
'किंग' सुहाना की पहली बड़ी फिल्म होगी, जो सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले सुहाना, जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आई थीं, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। वहीं 'किंग' के जरिए सुहाना पहली बार पिता शाहरुख के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। इस साल नवंबर में इसकी शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है। इसमें अभिषेक बच्चन भी खलनायक की भूमिका में हैं। 'मुंजा' अभिनेता अभय वर्मा को भी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।