फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shah Rukh Khan: लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में गूंजेगा किंग खान का नाम, विदेशी धरा पर मिलेगा यह सम्मान

Tue, 02 Jul 2024 03:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 02 Jul 2024 03:42 PM IST
सार

विज्ञापन
Shah Rukh Khan to Be Honoured with the Pardo alla Carriera At the 77th edition of the Locarno Film Festival
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने भारतीय सिनेमा को अलग पहचान दिलाने में खास भूमिका निभाई है। बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख ने एक बार फिर दुनियाभर में देश का नाम रौशन किया है। अपनी सिनेमाई उपलब्धियों के लिए उन्हें विदेशी धरा पर सम्मानित किया जाएगाा। शाहरुख खान को जल्द ही स्विट्जरलैंड में होने वाले लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया जाएगा।

Shah Rukh Khan to Be Honoured with the Pardo alla Carriera At the 77th edition of the Locarno Film Festival
लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल का 77वां संस्करण आयोजित होने वाला है। इस फेस्टिवल में बॉलीवुड के किंग और ग्लोबर स्टार बन चुके शाहरुख खान को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। अभिनेता को उनके करियर की उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित प्रतिष्ठित पार्डो अल्ला कैरिएरा एस्कोना-लोकार्नो पर्यटन से सम्मानित किया जाएगा। शाहरुख को भारतीय सिनेमा में अलग-अलग शैलियों में 100 से ज्यादा फिल्मों में अपने योगदान के लिए यह फेस्टिवल में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड या लेपर्ड अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।

Shah Rukh Khan to Be Honoured with the Pardo alla Carriera At the 77th edition of the Locarno Film Festival
लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यह फिल्म फेस्टिवल अगस्त में आयोजित होगा। शाहरुख खान को 10 अगस्त शनिवार की शाम को यह अवॉर्ड दिया जाएगा। फेस्टिवल में शाहरुख खान की एक महत्वपूर्ण फिल्म 'देवदास' की भी स्क्रीनिंग होगी। इसके बाद 11 अगस्त रविवार को शाहरुख खान लोगों से बातचीत के लिए वहां विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह फेस्टिवल 17 अगस्त तक चलेगा और इसकी शुरुआत 7 अगस्त से होगी। 
Doordarshan: अजय देवगन के फैंस के लिए एंटरटेनमेंट का पैकेज लेकर आया दूरदर्शन, इन दिनों प्रसारित होंगी फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan to Be Honoured with the Pardo alla Carriera At the 77th edition of the Locarno Film Festival
लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहरुख खान ने भारतीय सिनेमा में अलग-अलग किस्म के किरदार अदा किए हैं। शाहरुख ने स्टारडम का स्वाद पहली बार 'बाजीगर' से चखा था। उन्होंने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'कुछ कुछ होता है' जैसी रोमांटिक फिल्मों से भी खूब लोकप्रियता बटोरी। उनकी लोकप्रियता भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों तक है। शाहरुख खान की कई फिल्में वैश्विक स्तर पर पसंद की गई हैं। उन्हें कई प्रतिष्ठित इंटरनेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं और अब एक और उपलब्धि उनके नाम जुड़ने वाली है। 
Double Ismart: प्रभास ने डबल इस्मार्ट के गाने 'स्टेपामार' को बताया 'मेंटल एनर्जी सॉन्ग', साझा किया पोस्ट

विज्ञापन
Shah Rukh Khan to Be Honoured with the Pardo alla Carriera At the 77th edition of the Locarno Film Festival
लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करीब चार साल के ब्रेक के बाद शाहरुख खान ने बीते वर्ष फिल्म पठान से फिर शानदार वापसी की। 2023 में उनकी तीन फिल्में- पठान, जवान और डंकी रिलीज हुईं और तीनों ही शानदार रहीं। शाहरुख की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह फिलहाल अपनी बेटी सुहाना खान के साथ एक्शन ड्रामा फिल्म 'किंग' की शूटिंग कर रहे हैं। सुजॉय घोष फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। 
Devoleena Bhattacharjee: मेरे लिए किरदार का प्रकार मायने रखता है, परदे का आकार मेरे लिए मायने नहीं रखता...!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed