फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahid Kapoor: 'रंग दे बसंती' की कहानी पढ़ रो पड़े थे शाहिद कपूर, अभिनेता ने फिल्म ठुकराने की बताई वजह

Sun, 25 Feb 2024 09:04 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sun, 25 Feb 2024 09:04 AM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor cried after reading the script of Rang De Basanti but he refused the film know why
शाहिद कपूर - फोटो : social media

बॉलीवुड के टॉप एक्टर में शुमार शाहिद कपूर आज 43 साल के हो गए हैं। बर्थडे बॉय शाहिद हाल ही में 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए, जिसका प्रदर्शन थिएटर में जारी है। फिल्म में शाहिद के साथ कृति सेनन मुख्य भी भूमिका में हैं। यह फिल्म 9 फरवरी को रिलीज हुई है। हाल ही में एक साक्षात्कार में शाहिद ने साल 2006 में आई सुपरहिट मूवी 'रंग दे बसंती' को लेकर बड़ा खुलासा किया।

Shahid Kapoor cried after reading the script of Rang De Basanti but he refused the film know why
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, शाहिद हाल ही में नेहा धूपिया के टॉक शो में नजर आए थे, जहां वे मेहमान बनकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ के बारे में बात की। इस दौरान शाहिद ने बताया कि उन्होंने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'रंग दे बसंती' को करने से मना कर दिया था। फिल्म में उन्हें करण सिंघानिया की भूमिका ऑफर हुई थी। शाहिद ने पहले से तय अपने प्रोजेक्ट और डेट के कारण इसे ठुकराया था, जिसका उन्हें पछतावा है।

Shahid Kapoor cried after reading the script of Rang De Basanti but he refused the film know why
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहिद ने कहा, 'मुझे 'रंग दे बसंती फिल्म न करने का अफसोस है। मैं चाहता था कि मैं सिद्धार्थ की भूमिका निभाऊं। मैंने स्क्रिप्ट पढ़ते समय रो दिया था और मुझे यह बहुत पसंद आई थी, लेकिन मैं इसके लिए समय नहीं निकाल सका।' एक अन्य साक्षात्कार में शाहिद कपूर ने खुलासा किया था कि इस फिल्म के लिए आमिर खान उन्हें पास अचानक से आए थे। उस समय वे पहले से 2-3 फिल्मों के लिए डेट दे चुके थे। कपूर ने यह भी कहा कि वह स्क्रिप्ट पढ़ते समय रो पड़े, लेकिन इस फिल्म को नहीं कर सके। बाद में उन्होंने फिल्म देखी और उन्हें यह पसंद भी आई थी।
Berlin Film Festival Awards: बर्लिन फिल्म महोत्सव के विजेताओं की घोषणा, जानें किसने जीता गोल्डन और सिल्वर बियर

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Kapoor cried after reading the script of Rang De Basanti but he refused the film know why
शाहिद कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिलहाल शाहिद कपूर अपनी हालिया रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में शाहिद और कृति की जोड़ी को दर्शक पसंद कर रहे हैं। फिल्म में शाहिद कृति के अलावा, धर्मेंद्र , डिंपल कपाड़िया, राजेश कुमार, राकेश बेदी, अनुभा फतेहपुरिया जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म को अमित जोशी और आराधना साह ने लिखा और निर्देशित किया है। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में एक ऐसे लड़के की कहानी है, जिसे एक रोबोट से प्यार हो जाता है। फिल्म कहानी में आते हैं, दिलचस्प मोढ़।
Shahid Kapoor Birthday: कभी बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम करते थे शाहिद, आज नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
Shahid Kapoor cried after reading the script of Rang De Basanti but he refused the film know why
शाहिद कपूर - फोटो : social media
शाहिद ने बीते साल राज और डीके की क्राइम थ्रिलर सीरीज 'फर्जी' के साथ ओटीटी प्लेटफार्म पर भी कदम रखा, जो सफल रही थी। शाहिद कपूर की आगामी फिल्म अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ होगी। ये जोड़ी फिल्म 'देवा' में साथ नजर आएगी।
Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत सिंह ने ससुराल पहुंचकर बनाई पहली रसोई, इस व्यंजन से कराया परिवार का मुंह मीठा

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed