Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Shahid Kapoor film Ashwatthama The Saga Continues on hold due to over budget and pooja entertainment debt
{"_id":"6736da38cbfd9ab5d508aacf","slug":"shahid-kapoor-film-ashwatthama-the-saga-continues-on-hold-due-to-over-budget-and-pooja-entertainment-debt-2024-11-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shahid kapoor: इस वजह से रोक दी गई 'अश्वत्थामा-द सागा कंटीन्यूज'! शाहिद कपूर को लगा बड़ा झटका","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shahid kapoor: इस वजह से रोक दी गई 'अश्वत्थामा-द सागा कंटीन्यूज'! शाहिद कपूर को लगा बड़ा झटका
शाहिद कपूर की मुख्य भूमिका वाली 'अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज' की घोषणा इस साल अमेजन प्राइम वीडियो के एक भव्य कार्यक्रम में की गई थी। इस फिल्म का निर्देशन कन्नड़ फिल्म निर्माता सचिन बी रवि करने वाले थे और इसका निर्माण अमेजन स्टूडियो और पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाना था। शाहिद ने कथित तौर पर फिल्म के लिए शारीरिक तैयारी शुरू कर दी थी। हालांकि, नई खबर यह है कि शाहिद कपूर की फिल्म को रोक दिया गया है।
2 of 5
शाहिद कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @shahidkapoor
बजट से आगे निकल रही फिल्म
रिपोर्ट्स के अनुसार, बजट की कमी के कारण शाहिद कपूर की फिल्म अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज को फिलहाल रोक दिया गया है। इस फिल्म का शुरुआती बजट 500 करोड़ रुपये रखा गया था। हालांकि, फिल्म के प्री-प्रोडक्शन के आगे बढ़ने के साथ ही बजट बढ़ गया।
3 of 5
शाहिद कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म में रुकावट की वजह
फिल्म को लेकर कहा गया कि यह प्रोजेक्ट का पैमाना बहुत बड़ा था। विचार कुछ ऐसा बनाने का था, जो अंतर्राष्ट्रीय फंतासी-एक्शन फिल्मों को टक्कर दे सके। अश्वत्थामा को कई देशों में शूट किया जाना था, लेकिन जैसे ही निर्माताओं ने लॉजिस्टिक्स पर काम करना शुरू किया और अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर शूटिंग का विचार करना शुरू किया, यह साफ हो गया कि यह बजट में नहीं हो पाएगा। पूजा एंटरटेनमेंट का कर्ज इसकी रुकावट में एक और कारण बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहिद कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
शाहिद ने शुरू कर दी थी तैयारी
शाहिद ने इस फिल्म के लिए शारीरिक तैयारी शुरू कर दी थी। फिल्म वर्तमान समय पर आधारित है। इसकी कहानी महाभारत के अश्वत्थामा से प्रेरित पौराणिक विषयों पर आधारित होगी। हालांकि, अब 'अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज' फिल्म को रोक दिया गया है, शाहिद अब फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज की फिल्म पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। दावा किया गया कि बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए स्टूडियो मेगा-बजट फिल्मों को हरी झंडी दिखाने में सावधानी बरत रहे हैं। अश्वत्थामा जैसी परियोजना बहुत जोखिम भरी होगी।
विज्ञापन
5 of 5
शाहिद कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
शाहिद की आने वाली फिल्म
शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म के बारे में बात करें तो अभिनेता अगली बार 'देवा' में नजर आएंगे। रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित यह फिल्म 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहिद कपूर के साथ फिल्म में अभिनेत्री पूजा हेगड़े नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।