फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shanaya Kapoor: अनंत-राधिका की शादी में बैग चेक करने पर शनाया की सिक्योरिटी गार्ड से हुई बहस? वायरल हुआ वीडियो

Mon, 15 Jul 2024 12:56 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 15 Jul 2024 12:56 PM IST
विज्ञापन
Shanaya Kapoor had sour experience at Anant Radhika wedding Actress Heated Argument With Security Guard
शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shanayakapoor02

अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर को साल की सबसे चर्चित शादी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में कुछ कड़वा अनुभव हुआ नजर आया है। स्टारकिड का एक वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है, जिसमें उन्हें शादी समारोह में गार्ड के साथ बहस करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को लेकर लोग शनाया को खूब ट्रोल भी कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।

Shanaya Kapoor had sour experience at Anant Radhika wedding Actress Heated Argument With Security Guard
शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shanayakapoor02

सोशल मीडिया पर एक यूजर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में शनाया अंबानी की शादी के एक फंक्शन में एक गार्ड से बहस करती और उसे डांटती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो को ऑनलाइन शेयर करने वाले यूजर ने दावा किया कि गार्ड्स से उनकी बहस हो गई क्योंकि वे उनके बैग की जांच करना चाहते थे और यह बात शनाया को पसंद नहीं आई।

Shanaya going off
byu/Jealous_Summer_4867 inBollyBlindsNGossip

Shanaya going off
byu/Jealous_Summer_4867 inBollyBlindsNGossip

Shanaya Kapoor had sour experience at Anant Radhika wedding Actress Heated Argument With Security Guard
शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shanayakapoor02

शनाया को आइवरी कुर्ता पहने देखा जा सकता है और वीडियो में वह नाराज दिख रही हैं। शनाया का यह वीडियो अब पूरे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को मुंबई में हुई और दिलचस्प बात यह है कि शनाया परिवार के सबसे करीबी लोगों में से एक थीं क्योंकि वह सभी कार्यक्रमों का हिस्सा थीं और हमेशा सबसे पहले पहुंचने वालों में से थीं। वह एक लहंगा पहने हुए भी दिखीं, जिस पर उनके टॉप पर 'अनंत की ब्रिगेड' लिखा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shanaya Kapoor had sour experience at Anant Radhika wedding Actress Heated Argument With Security Guard
शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shanayakapoor02

शनाया के इस वीडियो पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। एक यूजर ने लिखा, 'अभी तक फिल्मों में डेब्यू भी नहीं किया है, फिर भी उनके तेवर सातवें आसमान पर है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'शनाया को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए।' एक और यूजर ने लिखा, 'इन स्टार किड्स को अभिनय से पहले अच्छा व्यवहार करना सिखाना चाहिए।'

विज्ञापन
Shanaya Kapoor had sour experience at Anant Radhika wedding Actress Heated Argument With Security Guard
शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shanayakapoor02

वर्कफ्रंट की बात करें तो शनाया जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'बेधड़क' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं, जिसमें उनके सह-कलाकार लक्ष्य और गुरफतेह पीरजादा हैं।

Phir Aayi Hasseen Dillruba: फिर दिखेगी प्यार,धोखा और अपराध की कहानी, इस दिन रिलीज होगी 'फिर आई हसीन दिलरुबा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed