फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: 'सरफिरा' की कमाई में सुधार, इंडियन 2 का हाल बेहाल, जानें कल्कि 2898 एडी और किल की कमाई

Mon, 15 Jul 2024 11:48 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 15 Jul 2024 11:48 AM IST
सार

वीकएंड पर कल्कि 2898 एडी की रफ्तार तेज हो गई है। लक्ष्य लालवानी फिल्म किल को भी दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। दर्शकों को इंडियन 2 और सरफिरा से काफी उम्मीदें थीं, मगर दोनों ही फिल्में दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने में असफल होती दिख रही हैं। 

विज्ञापन
Sunday Box Office Collection Sarfira Indian 2 Kalki 2898 AD and Kill Movie Total Earnings Detail
इंडियन 2, कल्कि 2898 एडी, सरफिरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस दिनों सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में लगी हुई हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। हाल ही में कमल हासन की इंडियन 2 और अक्षय कुमार की सरफिरा ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इससे पहले से कल्कि 2898 एडी और किल दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। वीकएंड पर कल्कि 2898 एडी की रफ्तार तेज हो गई है। लक्ष्य लालवानी फिल्म किल को भी दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। दर्शकों को इंडियन 2 और सरफिरा से काफी उम्मीदें थीं, मगर दोनों ही फिल्में दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने में असफल होती दिख रही हैं। आइए जानते हैं कि रविवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की..

Sunday Box Office Collection Sarfira Indian 2 Kalki 2898 AD and Kill Movie Total Earnings Detail
सरफिरा फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
सरफिरा

अक्षय कुमार की बड़े मियां छोटे मियां के बाद दर्शकों को सरफिरा से काफी उम्मीदें थीं। मगर ये फिल्म इन दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने में फेल होती दिख रही है। सरफिरा बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में असफल साबित हुई है। फिल्म की कमाई पहले दिन बहुत निराशाजनक हुई। हालांकि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में थोड़ा सुधार देखने को मिला है। शनिवार को फिल्म ने चार करोड़ 25 लाख रुपये का कारोबार किया था। वहीं रविवार को फिल्म ने 5.1 करोड़ रुपये की कमाई है। इसी के साथ ही फिल्म ने तीन दिनों में 11.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Sunday Box Office Collection Sarfira Indian 2 Kalki 2898 AD and Kill Movie Total Earnings Detail
इंडियन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
इंडियन 2

साउथ सुपरस्टार कमल हासन की इंडियन 2 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, मगर ये उन पर खरी उतरने असफल साबित हुई है। इंडियन 2 इस शुक्रवार यानी 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की  दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर बिल्कुल भी उत्साह देखने को नहीं मिला। शनिवार को फिल्म ने 18.2 करोड़ रुपये की कमाई की थी। रविवार यानी कि तीसरे दिन फिल्म ने 15.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने 59.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 

Anant Radhika Wedding: विश्वभर के दिग्गजों ने की अनंत-राधिका की शादी में शिरकत, जोड़े को दिया आशिर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunday Box Office Collection Sarfira Indian 2 Kalki 2898 AD and Kill Movie Total Earnings Detail
'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : सोशल मीडिया
कल्कि 2898 एडी

कल्कि 2898 एडी का जलवा दर्शकों के बीच बरकरार है। पिछले दो हफ्तों में फिल्म ने जबर्दस्त कमाई की है। पहले हफ्ते में फिल्म 414.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 128.5 करोड़ रुपये बटोर डाले। वीकेंड पर फिल्म की कमाई ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। कल्कि 2898 एडी ने रविवार को यानी कि 18वें दिन 16.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ ही फिल्म ने अब तक 579.95 करोड़ रुपये का कुल कारोबार कर लिया है।

विज्ञापन
Sunday Box Office Collection Sarfira Indian 2 Kalki 2898 AD and Kill Movie Total Earnings Detail
किल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किल

निखिल नागेश भट द्वारा निर्देशित फिल्म किल दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। पहले हफ्ते में किल ने 11.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल की फिल्म ने 10वें दिन 1.64 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 14.89 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 

Amitabh-Ravi: रवि किशन ने 'कल्कि 2898 एडी' के लिए की अमिताभ बच्चन की तारीफ, बिग बी ने गले लगाकर किया अभिवादन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed