फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarfira Disaster: अक्षय की फिल्म के लिए फ्री में बंटे चाय, समोसे, दर्शकों को थियेटर तक खींचने की आखिरी कोशिश

Mon, 15 Jul 2024 11:06 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 15 Jul 2024 11:06 AM IST
सार

अक्षय कुमार की नई फिल्म 'सरफिरा' 12 जुलाई को रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों में दस्तक देने के पहले ही दिन इसका टिकट खिड़की पर बुरा हाल देखने को मिला। दर्शक इस फिल्म को देखने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं और हालत यह हो गई है कि दर्शकों को थिएटर तक खींचने के लिए एक मल्टीप्लेक्स चेन को ऑफर निकालना पड़ा।
 
विज्ञापन
Theaters have a shortage of viewers for Sarfira movie inox introduced complimentary tea and two samosas offer
सरफिरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रसिद्ध मल्टीप्लेक्स चेन आईनॉक्स ने दर्शकों के लिए एक अजीब ऑफर का एलान किया है। ऑफर यह है कि दर्शकों को वैध टिकटों के साथ एक चाय और दो समोसे एकदम मुफ्त में मिलेंगे। ऑफर केवला इतना ही नहीं है, बल्कि ऑर्डर के साथ मुफ्त में फिल्म का मर्चेंडाइस भी मिलेगा। 
 
Theaters have a shortage of viewers for Sarfira movie inox introduced complimentary tea and two samosas offer
सरफिरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस ऑफर से जाहिर है कि 'सरफिरा' के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन में सुधार करने की कोशिश की जा रही है। इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन मात्र 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन कलेक्शन में हल्का सा सुधार देखा गया और फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की और इस तरह फिल्म अभी तक कुल 6.75 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Theaters have a shortage of viewers for Sarfira movie inox introduced complimentary tea and two samosas offer
सरफिरा - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

'सरफिरा' दक्षिण भारतीय अभिनेता सूर्या की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'सूराराई पोट्रू' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। इन दोनों ही फिल्मों का निर्देशन सुधा कोंगरा ने किया है। यह सुधा कोंगरा की पहली हिंदी फिल्म भी है। साउथ में हिट रही यह फिल्म उत्तर भारतीय दर्शकों को थिएटर तक नहीं ला पा रही है।

विज्ञापन
Theaters have a shortage of viewers for Sarfira movie inox introduced complimentary tea and two samosas offer
सरफिरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'सरफिरा' में अक्षय कुमार के साथ-साथ राधिका मदान और परेश रावल ने भी अहम भूमिका निभाई हैं। इसके खराब प्रदर्शन को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि थिएटर में अगले हफ्ते 'सरफिरा' के दर्शक काफी ढूंढने के बाद ही मिलेंगे। अक्षय कुमार की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म बड़े मियां और छोटे मियां फ्लॉप साबित हुई थी।

Junaid Khan: आमिर खान के बेटे जुनैद खान का बयान, नहीं मानते पिता को परिवार का सबसे बेहतरीन कलाकार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed