{"_id":"66bf616314705a48640a6ce7","slug":"sharat-saxena-birthday-special-started-career-as-supporting-artist-movies-age-name-2024-08-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sharat Saxena: कभी खलनायक बन डराया तो कभी हंसाया, 74 साल की उम्र में भी शरत सक्सेना की है कमाल की फिटनेस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sharat Saxena: कभी खलनायक बन डराया तो कभी हंसाया, 74 साल की उम्र में भी शरत सक्सेना की है कमाल की फिटनेस
Sat, 17 Aug 2024 08:00 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 17 Aug 2024 08:00 AM IST
विज्ञापन
शरत सक्सेना जन्मदिन विशेष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी फिल्म के दो मुख्य किरदार होते हैं, जिनके चारों ओर कहानी घूमती है। ये होते हैं फिल्म के नायक और खलनायक। फिल्म में नायक के प्रति जितना हम सहानुभूति रखते हैं, उतना ही खलनायक के लिए नफरत, लेकिन हम भूल जाते हैं कि दोनों ही एक मुकम्मल कहानी के लिए बेहद जरूरी होते हैं। किसी भी कहानी को पूरा करने के लिए जितना महत्वपूर्ण नायक होता है, उतना ही जरूरी खलनायक भी होता है। आज हिंदी सिनेमा में खलनायक की भूमिका से दमदार छवि बनाने वाले अभिनेता शरत सक्सेना का जन्मदिन है। इस खास मौके पर अभिनेता के जीवन के कुछ पहलुओं को जानते हैं।
शरत सक्सेना
- फोटो : इंस्टाग्राम @sharat_saxena
शरत सक्सेना का जन्म 17 अगस्त 1950 को मध्य प्रदेश के सतना में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई सेंट जोसफ कान्वेंट हाईस्कूल, भोपाल से की है। इसके बाद अभिनेता ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई जबलपुर से पूरी की, फिर अपने बचपन के अभिनेता बनने के सपने को पूरा करने के लिए मुंबई पहुंच गए।
70th National Film Awards: नौवां नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने पर गदगद विशाल भारद्वाज, प्रीतम ने भी जताई खुशी
70th National Film Awards: नौवां नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने पर गदगद विशाल भारद्वाज, प्रीतम ने भी जताई खुशी
शरत सक्सेना
- फोटो : इंस्टाग्राम @sharat_saxena
शरत जब मुंबई पहुंचे तो उन्हें पता चला कि अभिनय करना और काम मिलना इतना आसान नहीं। इंडस्ट्री से बाहर के होने के कारण उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि, अपनी मेहनत के दम पर वह एक सपोर्टिंग आर्टिस्ट के तौर पर पहचाने जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शरत सक्सेना
- फोटो : इंस्टाग्राम @sharat_saxena
अभिनेता शरत सक्सेना ने अपने 50 साल लंबे करियर में लगभग 250 फिल्मों में काम किया है। अभिनेता ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत निर्देशक नरेंद्र बेदी की अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'बेनाम' से साल 1974 में की थी। उन्हें असली पहचान मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म 'बॉक्सर' से मिली थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब प्रशंसा मिली थी। उन्होंने अपने करियर में कई तरह के रोल किए। कभी लोगों को विलन बनकर डराया तो कभी कॉमेडी करते हुए खूब हंसाया। उन्हें फिल्म ‘गुलाम’ के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट विलेन अवार्ड के लिए नामांकन मिला था।
विज्ञापन
शरत सक्सेना
- फोटो : इंस्टाग्राम @sharat_saxena
शरत सक्सेना अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं। 74 साल की उम्र में भी अभिनेता अपनी फिटनेस से अच्छे-अच्छों को मात देते हैं। अभिनेता अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं और फैंस को भी फिट रहने के लिए प्रेरित करते हैं।
उर्फी का नया लुक देख मुरीद हुए यूजर्स, बोले- 'बेहद प्रतिभाशाली हो'
उर्फी का नया लुक देख मुरीद हुए यूजर्स, बोले- 'बेहद प्रतिभाशाली हो'