शरवरी वाघ अपनी बहुचर्चित फिल्म 'वेदा' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में शरवरी के अलावा जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म आज यानी 15 अगस्त को रिलीज हुई है। फिल्म में शरवरी के एक्शन सीन्स की भी जमकर तारीफ हुई है। 'मुंजा' के बाद 'वेदा' में अपने अभिनय का दमखम दिखाने वाली शरवरी के लिए इंडस्ट्री में आना आसान नहीं था।
Sharvari Wagh: 'मुंजा' में डराने से लेकर 'वेदा' में एक्शन करने तक... राजनीतिक परिवार से है शरवरी का गहरा नाता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक कबीर खान की वेब सीरीज द फॉरगॉटन आर्मी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वालीं अभिनेत्री शरवरी वाघ आज इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं। इस वेब सीरीज में सनी कौशल ने उनके साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था। हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंजा में बेला का किरदार निभाकर फैंस के बीच छाईं शरवरी को आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म 'महाराज' से भी खूब लोकप्रियता मिली। मौजूदा समय में वह 'वेदा' में एक बॉक्सर की भूमिका निभा रही हैं।
14 जून 1996 में जन्मी शरवरी के पिता शैलेश वाघ मुंबई के जाने माने बिल्डर हैं जबकि उनकी बहन कस्तूरी और मां नम्रता वाघ दोनों आर्किटेक्ट हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस राजनीति से काफी गहरा कनेक्शन हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी शरवरी के नाना हैं। बंटी और बबली 2 जैसी फिल्मों नजर आ चुकी अभिनेत्री पढ़ाई के मामले में शुरू से ही बहुत अच्छी थीं। उन्होंने मुंबई के स्थानीय स्कूल दादर पारसी यूथ असेंबली हाई स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की।
अरवरी वाघ कई ब्रांड और फैशन डिजाइनर्स के लिए मॉडलिंग और विज्ञापन कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्म बाजीराव मस्तानी, फिल्म 'प्यार का पंचनामा' फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी कई फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक भी काम किया है।