फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonakshi-Zaheer Wedding: होने वाले दामाद जहीर को शत्रुघ्न सिन्हा ने लगाया गले, दरार की अफवाहों को किया खारिज

Fri, 21 Jun 2024 08:29 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 21 Jun 2024 08:29 AM IST
सार

सोनाक्षी सिन्हा भी अपनी शादी की खबरों के बीच पहली बार नजर आईं। वह अपनी कार से उतरीं और अपार्टमेंट की बिल्डिंग के अंदर चली गईं। उन्होंने बाहर खड़े पैपराजी से एक शब्द भी नहीं कहा। सोनाक्षी इस दौरान पैपराजी को इग्नोर करती हुई दिखाई दीं।

विज्ञापन
Shatrughan Sinha Hugs Sonakshi Sinha Husband-to-be Zaheer Iqbal gives his blessings Deets Inside
शत्रुघ्न सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंधन वाले हैं। दोनों की शादी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अफवाहें थीं कि अभिनेत्री के पिता, अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा उनसे नाराज हैं और वो शादी में शामिल नहीं होंगे। मगर उन्होंने इन तमाम अफवाहों पर विराम लगाने के बाद होने वाले दामाद जहीर इकबाल को गले लगाया। गुरुवार शाम को दोनों को पहली बार साथ में देखा गया। इस दौरान उन्होंने पैपराजी के सामने तस्वीरें भी करवाईं।

Shatrughan Sinha Hugs Sonakshi Sinha Husband-to-be Zaheer Iqbal gives his blessings Deets Inside
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम @ iamzahero

शत्रुघ्न सिन्हा और जहीर इकबाल का इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोनाक्षी के फैंस इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं। शत्रुघ्न और जहीर दोनों ने पैपराजी के सामने गले मिलकर पोज दिया। शत्रुघ्न इस दौरान बेहद खुश नजर आए और पैपराजी के अनुरोध पर उन्होंने 'खामोश' भी कहा।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Shatrughan Sinha Hugs Sonakshi Sinha Husband-to-be Zaheer Iqbal gives his blessings Deets Inside
शत्रुघ्न सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनाक्षी सिन्हा भी अपनी शादी की खबरों के बीच पहली बार नजर आईं। वह अपनी कार से उतरीं और अपार्टमेंट की बिल्डिंग के अंदर चली गईं। उन्होंने बाहर खड़े पैपराजी से एक शब्द भी नहीं कहा। सोनाक्षी इस दौरान पैपराजी को इग्नोर करती हुई दिखाई दीं। इस दौरान वह सफेद कलर के आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने मास्क से अपना चेहरा कवर किया हुआ था। 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Shatrughan Sinha Hugs Sonakshi Sinha Husband-to-be Zaheer Iqbal gives his blessings Deets Inside
शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनाक्षी के अलावा उनके माता-पिता शत्रुघ्न और पूनम सिन्हा भी जहीर के घर पर नजर आए। बाद में उन्हें आधी रात के आसपास जहीर के घर से निकलते हुए भी देखा गया। अफवाहें उड़ रही थीं कि सोनाक्षी का परिवार जहीर के साथ उनकी अचानक शादी से नाराज है। हालांकि, इन तस्वीरों और वीडियो ने इन सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है।

विज्ञापन
Shatrughan Sinha Hugs Sonakshi Sinha Husband-to-be Zaheer Iqbal gives his blessings Deets Inside
शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा अपने परिवार के साथ - फोटो : ट्विटर
इससे पहले शत्रुघ्न ने शादी में अपनी उपस्थिति की पुष्टि की। उन्होंने कहा था, 'मैं निश्चित रूप से शादी में मौजूद रहूंगा। मुझे क्यों नहीं होना चाहिए और क्यों नहीं रहूंगा? उनकी खुशी मेरी खुशी है और मैं भी उनकी खुशी का हकदार हूं। उन्हें अपना साथी चुनने और अपनी शादी की अन्य चीजें चुनने का पूरा अधिकार है। मैं न केवल उनकी ताकत के रूप में बल्कि उनके असली कवच के रूप में भी यहां हूं।' 

Isha Koppikar: कास्टिंग काउच लेकर ईशा का छलका दर्द, बोलीं- एक बड़े स्टार ने कहा था बात मान लो या हार मान लो
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed