अलीबाबा दास्तान-ए-काबुल सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शोज में से एक था, लेकिन एक वक्त यह विवादों में घिर गया। यह शो एक बार काफी चर्चा में रहा था, क्योंकि शो की मुख्य अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने शो के सेट पर मेकअप रूम में आत्महत्या कर ली थी। शो के दो साल पूरे होने पर शो में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता शीजान खान ने शो से जुड़ी खूबसूरत यादों की एक सीरीज सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसमें उन्होंने अपनी दिवंगत सह-कलाकार तुनिशा शर्मा को भी याद किया है।
Sheezan Khan-Tunisha Sharma: शीजान खान को फिर याद आईं तुनिशा शर्मा, खास तस्वीरें साझा कर बोले- सब ठीक हो जाएगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह शो शीजान खान के दिल के काफी करीब रहा है और इसकी दूसरी सालगिरह पर अभिनेता ने सोशल मीडिया पर शो से जुड़ी यादों को ताजा करते हुए एक लंबा पोस्ट साझा किया। उन्होंने को-एक्ट्रेस और अच्छी दोस्त तुनिशा शर्मा के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में भावुक और प्रेरणा देने वाला नोट साझा किया।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैं आपसे वादा करता हूं कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। आपके सिर पर बैठे शैतान, लकड़बग्घे छोटे हो जाएंगे और आप बड़े हो जाएंगे। मुश्किल दिन आएंगे, लेकिन वे गुजर जाएंगे, मैं वादा करता हूं। मुश्किल समय आएगा और आप हार मान लेना चाहेंगे। कृपया ऐसा न करें। लड़ें, आगे बढ़ें, जारी रखें, क्योंकि सब कुछ ठीक हो जाएगा। मैं आपसे यह वादा करता हूं।'
A post shared by Sheezan M Khan (@sheezan9)
तुनिशा शर्मा की दुखद मौत के बाद उनकी मां ने शीजान खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया, जिसके बाद अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया गया। महीनों पुलिस हिरासत में बिताने के बाद शीजान को 5 मार्च, 2023 को रिहा कर दिया गया। उनकी मां के साथ उनकी बहनों और अभिनेत्रियों शफक नाज और फलक नाज सहित उनके परिवार ने उनका स्वागत किया।
जेल से रिहा होने के बाद शीजान को पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर से गुजरना पड़ा और उन्होंने मेडिकल सहायता ली। अलीबाबा दास्तान-ए-काबुल के निर्माताओं ने नए कलाकारों के साथ शो को नया रूप दिया। इसका शीर्षक बदलकर 'अलीबाबा: एक अंदाज अनदेखा' कर दिया गया। अलीबाबा के रूप में शीजान की जगह अभिषेक निगम ने ली और मरजीना के रूप में तुनिशा की जगह मनुल चुडासमा ने ली।