अभिनेता अभिषेक बनर्जी इन दिनों 'स्त्री 2' फिल्म में नजर आ रहे हैं। इसमें उन्होंने जना का रोल किया है। अपनी बढ़िया कॉमिक टाइमिंग से वो लोगों का बढ़िया मनोरंजन करते हैं। अभिषेक कॉमेडी करने के अलावा नेगेटिव रोल को भी शानदार ढ़ंग से निभाते हैं और इसके कई उदाहरण मौजूद हैं।
Abhishek Banerjee: अभिषेक बनर्जी ने इन फिल्म-वेब सीरीज में किया था नेगेटिव रोल, देखकर चौंक उठे थे दर्शक
अभिनेता अभिषेक बनर्जी इन दिनों 'स्त्री 2' फिल्म में नजर आ रहे हैं। इसमें उन्होंने जना का रोल किया है। अपनी बढ़िया कॉमिक टाइमिंग से वो लोगों का बढ़िया मनोरंजन करते हैं। अभिषेक कॉमेडी करने के अलावा नेगेटिव रोल को भी शानदार ढ़ंग से निभाते हैं और इसके कई उदाहरण मौजूद हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपूर्वा
'अपूर्वा' में अभिषेक बनर्जी ने अपने अभिनय से दर्शकों को चौंकाने का काम किया। उन्होंने इस फिल्म में सुक्खा का रोल अदा किया है, जो एक कुटिल और निर्दयी किस्म का आदमी होता है। उसे अपनी स्वार्थी महत्वाकांक्षाओं के लिए किसी भी हद तक जाते हुए देखा जाता है। उनका यह नकारात्मक किरदार फिल्म में सस्पेंस और थ्रिलर को नए स्तर पर ले जाने का काम करता है।
पाताल लोक
'पाताल लोक' वेब सीरीज लोगों को बहुत पसंद आई थी। इसके तमाम किरदारों में से अभिषेक बनर्जी के हथौड़ा त्यागी नामक किरदार ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा था। इस सीरीज में अभिषेक एक निर्मम हत्यारे के रोल में नजर आए। उनका यह किरदार काफी खौफनाक है और उसका चुपचाप रहने वाला व्यक्तित्व उसे और भी डरावना बना देता है। अभिषेक ने इस किरदार को बहुत गंभीरता से निभाया है।
Mana Shetty: पत्नी के बर्थडे पर सुनील शेट्टी का रोमांटिक अंदाज, तस्वीर साझा कर लिखी दिल छू लेने वाली बात
वेदा
'वेदा' हाल ही में, 15 अगस्त, 2024 को रिलीज हुई है। इसमें अभिषेक बनर्जी ने जितेंद्र प्रताप का किरदार निभाया है। यह किरदार फिल्म की कहानी में गहराई लाने के साथ-साथ दर्शकों को भावनात्मक स्तर पर सोचने को मजबूर करता है। साथ ही इससे कहानी भी प्रभावशाली बनती है। 'वेदा' के जरिए अभिषेक बनर्जी ने एक बार फिर से साबित किया कि वो नेगेटिव रोल करने में कितने सक्षम है।
Salman Khan: भतीजे अयान अग्निहोत्री के नए गाने 'यू आर माइन' में रैप करेंगे सलमान खान, जारी किया दिलचस्प टीजर
आखिरी सच
'आखिरी सच' एक थ्रिलर सीरीज है, जिसमें अभिषेक ने एक खतरनाक अपराधी का किरदार निभाया है। 'आखिरी सच' में उनके किरदार का नाम ललित होता है, जिसे अभिषेक बनर्जी ने एकदम वास्तविक ढंग से अदा किया है। इस सीरीज का निर्देशन रॉबी ग्रेवाल ने किया है। इसमें तमन्ना भाटिया और निखिल नंदा ने भी काम किया है।
Bollywood News: महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह में कई दिग्गजों को किया गया सम्मानित

कमेंट
कमेंट X