फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aryan: कार्तिक आर्यन ने इस अभिनेत्री के साथ मनाया क्रिसमस, फैंस ने पूछा- डेट कर रहे हो क्या?

Mon, 26 Dec 2022 03:00 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 26 Dec 2022 03:00 PM IST
विज्ञापन
Shehzada Actor Kartik Aaryan celebrates Christmas 2022 with Kriti Sanon fans says they are in a relationship
कार्तिक और कृति - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के कूल सेलेब्स में से एक कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कार्तिक अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ इंटरेक्ट करते नजर आते हैं। पिछली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बाद कार्तिक सातवें आसमान पर दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में कार्तिक बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के साथ क्रिसमस पार्टी करते नजर आए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Shehzada Actor Kartik Aaryan celebrates Christmas 2022 with Kriti Sanon fans says they are in a relationship
कार्तिक और कृति - फोटो : social media

हाल ही में, कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर क्रिसमस पार्टी की तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में कार्तिक 'शहजादा' फिल्म की अपनी को स्टार कृति सेनन के साथ पार्टी करते नजर आए। इस पोस्ट के बाद कार्तिक और कृति की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचाने लगीं। फैंस ने यह अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि कार्तिक और कृति एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

Indian Idol 13: फिनाले से पहले इस सिंगर ने छोड़ दिया 'इंडियन आइडल 13', वजह आपको भी कर देगी हैरान

Shehzada Actor Kartik Aaryan celebrates Christmas 2022 with Kriti Sanon fans says they are in a relationship
कार्तिक और कृति - फोटो : social media

इस तस्वीर में कार्तिक बेबी पिंक कलर की जैकेट पहने नजर आए। वहीं, कृति ने इस सेलिब्रेशन के लिए व्हाइट कलर की ड्रेस को चुना। कार्तिक ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'एक जानवर के साथ।' इन तस्वीरों को फैंस का जमकर प्यार मिला। वहीं, कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए कार्तिक से उनके और कृति के डेटिंग के बारे में भी पूछ लिया। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे तो पहले से पता था, इन दोनों का कोई चक्कर चल रहा है। वहीं, दूसरे ने लिखा- 'शहजादा और उसकी प्रिंसेस'। एक फैन ने लिखा- 'हमें हमारा क्रिसमस गिफ्ट मिल गया।'

Mission Majnu: सिद्धार्थ को दादा से मिले देश प्रेम के पहले सबक, ‘पठान’ से पहले धमाके को तैयार एजेंट ‘मजनू’

विज्ञापन
विज्ञापन
Shehzada Actor Kartik Aaryan celebrates Christmas 2022 with Kriti Sanon fans says they are in a relationship
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक की फिल्म 'भूल भूलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। अब कार्तिक फिल्म 'शहजादा' में कृति सेनन और फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे। कार्तिक की दोनों ही फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed