‘स्त्री 2’ के निर्देशक अमर कौशिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रद्धा कपूर की फिल्म में कास्टिंग के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वह बातचीत के दौरान यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि दिनेश विजान ने उनसे कहा कि श्रद्धा चुड़ैल की तरह हंसती हैं।
Shraddha Kapoor: ‘स्त्री’ के निर्देशक ने श्रद्धा कपूर को लेकर कही ऐसी बात, फैंस का फूटा गुस्सा; बोले- घिनौना..
Amar Kaushik Viral Video: ‘स्त्री 2’ के निर्देशक अमर कौशिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने श्रद्धा कपूर को लेकर ऐसी बात कह दी कि श्रद्धा के फैंस उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर कौशिक ने वीडियो में क्या कहा?
वायरल वीडियो में अमर कौशिक कोमल नाहटा के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान श्रद्धा की कास्टिंग को लेकर उन्होंने कहा, ‘श्रद्धा की कास्टिंग का क्रेडिट पूरी तरह से दिनेश विजान को जाता है। वो श्रद्धा के साथ किसी फ्लाइट में आए थे और फ्लाइट में वो उनको मिली थी। उन्होंने मुझसे कहा, अमर वह एक स्त्री की तरह हंसती है। वह एक चुड़ैल की तरह हंसती हैं, सॉरी श्रद्धा। शायद उन्होंने ऐसा कुछ कहा, मुझे याद नहीं है कि उन्होंने चुड़ैल कहा या कुछ और? इसलिए, जब मैं श्रद्धा से मिला, तो मैंने उनसे पहले हंसने के लिए कहा।’
श्रद्धा कपूर के फैंस हुए नाराज
वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही श्रद्धा के फैंस ने अपनी नाराजगी जतानी शुरू कर दी। वह अमर कौशिक के ऐसा कहने से नाराज नजर आएं। फैंस ने आलोचना करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।
फैंस ने की आलोचना
First Apar, now him?! Is this some new trend where men from her own films diss her publicly? This is how you talk about your leading lady?? First they promoted the film on her name and after that talking sh!t!
निर्माता की आलोचना करते हुए एक प्रशंसक ने लिखा, “पहले अपार, अब वह! क्या यह कोई नया चलन है जहां उनकी अपनी फिल्मों के पुरुष सार्वजनिक रूप से उनका अपमान कर रहे हैं? आप अपनी लीड एक्ट्रेस के बारे में इस तरह बात करते हैं? पहले उन्होंने उनके नाम पर फिल्म का प्रमोशन किया, इसके बाद बकवास कर रहे हैं! श्रद्धा बेहतर टीम के सदस्यों की हकदार हैं!’
Shraddha deserves better team members!!pic.twitter.com/l1a1GXDjSZ
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘चाहे आप श्रद्धा के प्रशंसक हों या नहीं, लेकिन एक निर्देशक के रूप में सार्वजनिक मंच पर अपनी लीड एक्ट्रेस के बारे में बात करना बेहद घिनौना और अपमानजनक है, शर्म की बात है।’
Whether you're a fan of Shraddha or not, but this is utter disgusting and disrespectful to speak about your leading lady at a public forum as a director, shame. https://t.co/6tNeQajnRz
— Pushkar (@RKzHanuman) April 5, 2025
एक और प्रशंसक ने पोस्ट किया,'इसके उन्हें सच में ‘स्त्री 3’ नहीं करनी चाहिए या उनकी हॉरर फ्रेंचाइजी में किसी भी कैमियो का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। यह बहुत अपमानजनक है, भले ही आप उनके प्रशंसक हों या नहीं, लेकिन एक महिला के लिए ऐसी असंवेदनशील टिप्पणी करना घटिया है।'
atp she really shouldn't be doing stree 3 or be part of any cameos in their horror franchise. this is so disrespectful even if you're her fan or not but saying such insensitive remarks for a woman is cheap https://t.co/Zjgm8212m5
— യ (@shshshhle) April 5, 2025
I hope Shraddha doesn't do Stree 3 this is disrespectful https://t.co/5cKzIv9bup
— . (@its__tisha) April 5, 2025
‘स्त्री 3’ का फैंस को इंतजार
इस बीच, श्रद्धा के फैंस ‘स्त्री’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त का इंतजार कर रहे हैं। मैडॉक फिल्म्स ने घोषणा की है कि ‘स्त्री 3’ 13 अगस्त 2027 को रिलीज होगी।