फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shakti Kapoor Birthday: 700 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं शक्ति कपूर, खलनायकी और कॉमेडी से जीता दिल

Tue, 03 Sep 2024 07:27 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 03 Sep 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
Shraddha Kapoor father Shakti Kapoor is celebrating his birthday today have film like love story
शक्ति कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shaktikapoor

आज अपना जन्मदिन मना रहे शक्ति कपूर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी शानदार अदाकारी से दशकों से दर्शकों का लगातार मनोरंजन किया है। उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक बेहतरीन और यादगार किरदार दिए हैं। 'राजा बाबू' में उनका 'नंदू' का किरदार या फिर 'अंदाज अपना अपना' में 'क्राइम मास्टर गोगो', शक्ति अपनी कॉमेडी से दर्शकों के दिल पर अमिट छाप छोड़ने में कामयाब रहे। हालांकि, पर्दे पर वह अपनी खलनायकी के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया। 

Shraddha Kapoor father Shakti Kapoor is celebrating his birthday today have film like love story
शक्ति कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शक्ति कपूर से मशहूर अभिनेता का असली नाम ‘सुनील सिकंदरलाल कपूर’ है। दिग्गज कलाकार और फिल्म निर्माता सुनील दत्त को एक विलेन के तौर पर यह नाम ज्यादा पसंद नहीं आया। इस वजह से उन्होंने पर्दे पर उन्हें शक्ति कपूर का नाम दिया। शक्ति एक मध्यम वर्गीय पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता की एक टेलर शॉप थी और उनकी मां एक हाउसवाइफ थी। शक्ति अपने परिवार में दूसरे सबसे बड़े हैं। उनकी एक बहन है और दो भाई हैं, जिनका नाम रेनू, रम्मी और परवीन है।

Shraddha Kapoor father Shakti Kapoor is celebrating his birthday today have film like love story
शक्ति कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शक्ति कपूर ने अपने फिल्मी करियर में 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने हिंदी, असमिया, उड़िया, बंगाली, पंजाबी आदि भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। 80 और 90 के दशक की फिल्मों में शक्ति कपूर विलेन और कॉमेडियन का किरदार निभा कर दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की। शक्ति कपूर को संजय दत्त की पहली फिल्म ‘रॉकी’ में  बतौर खलनायक पहली बार देखा गया था। इस फिल्म को संजय दत्त के पिता सुनील दत्त ने निर्देशित किया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दीं। 
जॉन, सनी देओल को भी एक्शन में फेल करेंगे राजकुमार? 'मालिक' से उड़ाएंगे होश

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Kapoor father Shakti Kapoor is celebrating his birthday today have film like love story
शक्ति कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ shaktikapoor

पर्दे पर विलेने की भूमिका से प्रसिद्धि पाने वाले अभिनेता ने प्रेम विवाह किया है। उन्होंने शिवांगी कोल्हापुरी से शादी की है, जो मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी की छोटी बहन हैं। दोनों ने साल 1982 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म किस्मत के सेट पर हुई थी, जिसके बाद दोनों ने जल्द ही डेटिंग शुरू कर दी थी। एक इंटरव्यू में शक्ति कपूर ने बताया था कि विलेन की इमेज के कारण शिवांगी के परिवार वालों ने इस शादी पर आपत्ति जताई थी। उनके परिवार की आपत्ति के बाद दोनों ने भाग कर शादी करने का फैसला किया था। 
प्रज्ञा जायसवाल ने स्टाइलिश अंदाज में दिखाया अपना हॉट अंदाज

विज्ञापन
Shraddha Kapoor father Shakti Kapoor is celebrating his birthday today have film like love story
शक्ति कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shaktikapoor

शक्ति और शिवांगी के दो बच्चे हैं, श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर। श्रद्धा कपूर अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए बॉलीवुड में एक खास पहचान बना चुकी हैं। वह इस वक्त की मशहूर अभिनेत्री हैं। हाल में ही वह 'स्त्री 2' में नजर आई हैं। वहीं, शक्ति के बेटे सिद्धांत कपूर भी 'शूटआउट एट वडाला' और 'अग्ली' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिल्मों के अलावा शक्ति कपूर टीवी के लोकप्रिय शो 'बिग बॉस' में भी नजर आ चुके हैं। 
Yudhra First Song: 'युध्रा' का पहला गाना 'साथिया' हुआ रिलीज, सिद्धांत और मालविका की दिखी दमदार केमिस्ट्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed