सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Box Office Collection: स्त्री 2 की कमाई ने तोड़े कई रिकॉर्ड, खेल खेल में के आगे ध्वस्त हुई वेदा,जानें कुल कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 26 Aug 2024 07:56 AM IST
सार

'स्त्री 2' के साथ सिनेमाघरों में कई फिल्मों ने दस्तक दी थी। 'स्त्री 2' जहां कमाई के रिकॉर्ड बना रही है, वहीं इन सभी फिल्मों का हाल बोरिया बिस्तर समेटने की कगार पर आ गया है। 'खेल खेल में' और 'वेदा' को तो दर्शकों ने लगभग फ्लॉप ही मान लिया है।

विज्ञापन
Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Film Stree 2 Khel Khel Mein Vedaa and Thangalaan Sunday Box Office Collection
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम

सिनेमाघरों में इन दिनों 'स्त्री 2' का तहलका देखने को मिल रहा है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म की आंधी ने सबकी फिल्मों को पछाड़ दिया है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के चलते बॉक्स ऑफिस पर लगभग सभी फिल्मों का हाल बुरा चल रहा है। 'स्त्री 2' के साथ सिनेमाघरों में कई फिल्मों ने दस्तक दी थी। 'स्त्री 2' जहां कमाई के रिकॉर्ड बना रही है, वहीं इन सभी फिल्मों का हाल बोरिया बिस्तर समेटने की कगार पर आ गया है। 'खेल खेल में' और 'वेदा' को तो दर्शकों ने लगभग फ्लॉप ही मान लिया है। इसके अलावा सिनेमाघरों में साउथ फिल्म 'थंगलान' भी लगी हुई है, जो ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। तो चलिए जानते हैं कि वीकेंड पर इन फिल्मों का कैसा हाल रहा...

Trending Videos
Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Film Stree 2 Khel Khel Mein Vedaa and Thangalaan Sunday Box Office Collection
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्त्री 2

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' ने वीकेंड पर जबर्दस्त कमाई की है। फिल्म शुरुआत से ही कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पकंज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना जैसे सितारों से सजी 'स्त्री 2' की कमाई में वीकेंड पर जबर्दस्त इजाफा देखने को मिला।  कमाई की बात करें तो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शनिवार यानी कि 11वें दिन 44 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 386.15 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Film Stree 2 Khel Khel Mein Vedaa and Thangalaan Sunday Box Office Collection
फिल्म 'खेल खेल में' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
खेल खेल में

अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' फ्लॉप की कगार पर पहुंच गई है। हालांकि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में थोड़ी उछाल देखने को मिली। मगर ये दर्शकों के दिलों पर अपना जादू चलाने में असफल रही है। अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, फरदीन खान, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल और आदित्य सील जैसे सितारों से सजी 'खेल खेल में' 11वें दिन एक करोड़ 75 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 23.15 करोड़ रुपये हो गया है। 

Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Film Stree 2 Khel Khel Mein Vedaa and Thangalaan Sunday Box Office Collection
फिल्म 'वेदा' - फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham
वेदा

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ  और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म 'वेदा' से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। मगर ये फिल्म उन उम्मीदों पर खरा उतरने में फेल साबित हुई है। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों से विदाई लेने की कगार पर पहुंच गई है। 11वें दिन फिल्म ने महज आठ लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल कारोबार अब 19.25 करोड़ रुपये हो पाया है।

विज्ञापन
Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Film Stree 2 Khel Khel Mein Vedaa and Thangalaan Sunday Box Office Collection
थंगलान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
थंगलान 

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विक्रम की फिल्म 'थंगलान' भी स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मगर ये फिल्म दर्शकों के बीच अपनी खास जगह नहीं बना सकी है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म एक ही रफ्तार से आगे बढ़ रही है। 11वें दिन फिल्म ने एक करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 42.65 करोड़ रुपये हो गया है। 

Masaba Gupta Baby Shower: मसाबा गुप्ता के बेबी शावर में जुटे सितारे, होने वाली नानी के चेहरे पर दिखी अलग खुशी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed