Stree 2: हैदराबाद में बढ़ी श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' की दहशत, खौफ के साए में 'डबल इस्मार्ट' और 'मिस्टर बच्चन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 अगस्त के मौके पर एक साथ कई फिल्में रिलीज हुईं। ऐसे में 'स्त्री 2' की टक्कर जॉन अब्राहम की 'वेदा' और अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' जैसी बॉलीवुड फिल्मों के साथ थी। वहीं, रवि तेजा की 'मिस्टर बच्चन', राम पोथिनेनी व संजय दत्त की 'डबल इस्मार्ट' और विक्रम की 'थंगलान' जैसी साउथ फिल्मों के साथ भी 'स्त्री 2' का कड़ा मुकाबला रहा, बावजूद इसके पहले दिन ही 'स्त्री 2' सभी फिल्मों को पछाड़ जबर्दस्त कमाई कर गई। वहीं अब जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होने के बाद भी 'स्त्री 2' कमाई के मामले में रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उसने सभी को चौंका दिया है।
'स्त्री 2' पहले से ही उत्तर भारत में तहलका मचा रही है, लेकिन दक्षिण में भी यह तेलुगु और तमिल फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है। हैदराबाद शहर में 'स्त्री 2' राम पोथिनेनी की 'डबल इस्मार्ट' और रवि तेजा की 'मिस्टर बच्चन' जैसी फिल्मों के लिए खतरा बनती जा रही है। दरअसल, दक्षिण में तमिल और तेलुगु फिल्मों को लोग ज्यादा महत्व देते हैं और ये फिल्में दक्षिण भाषा में जबर्दस्त कमाई करती हैं, लेकिन अब 'स्त्री 2' की लोगों के बीच ऐसी दीवानगी है कि दक्षिण में भी इस फिल्म की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।
स्त्री 2 ने पेड प्रीव्यू में 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, ओपनिंग डे पर 51.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म ने 31.4 करोड़ रुपये बटोरे। वहीं आज वीकएंड पर फिर स्त्री 2 चमक उठी है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, तीसरे दिन फिल्म ने 44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'स्त्री 2' का कुल कलेक्शन 135.7 करोड़ रुपये हो चुका है।