{"_id":"66f0487e621ad98769017bd5","slug":"shraddha-kapoor-takes-inspiration-from-her-father-stories-actress-reacted-on-success-of-stree-2-2024-09-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shraddha Kapoor: पिता की कहानियों से प्रेरित होती हैं श्रद्धा, अभिनेत्री ने बताया क्या मिलती है सीख","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shraddha Kapoor: पिता की कहानियों से प्रेरित होती हैं श्रद्धा, अभिनेत्री ने बताया क्या मिलती है सीख
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 22 Sep 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर की हालिया रिलीज फिल्म ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अभिनेत्री अपनी इस फिल्म की सफलता का आनंद उठा रही हैं। अभिनेत्री ने फेमिना के लिए एक कवर स्टोरी में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने बताया कि वह सफलता को किस तरह से देखती हैं। उनकी फिल्म ‘स्त्री 2’ हाल ही में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी हैं।
Trending Videos
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
बातचीत के दौरान, श्रद्धा ने सफलता के बारे में बात की और बताया कि उनके लिए सफलता का मतलब क्या है? उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए सफलता पारंपरिक तरीकों से परिभाषित नहीं होती है। इस समय, जब मैं आपसे बात कर रही हूं, तो इसका मतलब है स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेना, अपने परिवार के साथ पलों को संजोना और सार्थक रिश्तों को बढ़ावा देना। मेरे लिए, सच्ची सफलता का मतलब है प्रियजनों का नजदीक होना, आराम से सोना, अपने काम में आगे बढ़ना, जीवन को संतुलित करना और मानसिक रूप से शांत रहना।’
Stree 2 Box Office Collection Day 39: 'स्त्री 2' को मिला वीकएंड का फायदा, जानें 39वें दिन का कलेक्शन
Stree 2 Box Office Collection Day 39: 'स्त्री 2' को मिला वीकएंड का फायदा, जानें 39वें दिन का कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘मेरे पिता की कहानियां मुझे याद दिलाती हैं कि किसी भी चीज को हल्के में न लें, और यह मुझे जमीन से जुड़ा रखता है।’ हाल ही में, श्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्री बन गई हैं।
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए, उन्होंने आगे कहा, ‘मैं प्यार और समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं। ऐसा लगता है कि मेरे पास दोस्तों का एक बड़ा समूह है। जब मुझे अपने दर्शकों से ऐसी व्यक्तिगत प्रतिक्रियाएं मिलती हैं, तो यह मेरे लिए सब कुछ होता है।’
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
‘स्त्री 2’ ने 577.09 करोड़ रुपये की कमाई के साथ रिकॉर्ड बनाया है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत ‘स्त्री 2’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी भी मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया है।
Vir Das: एमी अवॉर्ड्स में विदेशी डिजाइनर के कपड़े नहीं पहनेंगे वीर दास, उभरते लेबलों को दिया यह बड़ा मौका
Vir Das: एमी अवॉर्ड्स में विदेशी डिजाइनर के कपड़े नहीं पहनेंगे वीर दास, उभरते लेबलों को दिया यह बड़ा मौका
