फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shriya Saran Bday: मासूम चेहरा, उदार दिल और हिट फिल्मों की मालकिन हैं श्रिया सरन, जानें लाइफ के दिलचस्प किस्से

Wed, 11 Sep 2024 07:15 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 11 Sep 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Shriya Saran Birthday special know about age movies career incidents of life and net worth
श्रिया सरन जन्मदिन विशेष - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री श्रिया सरन ने टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक हिट और दमदार फिल्में दी हैं। अपनी खूबसूरती, मासूमियत और शानदार अदाकारी के चलते उन्होंने अभिनय की दुनिया में एक अमिट छाप छोड़ी है। श्रिया ना सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं बल्कि वह एक उदार और बड़ा दिल भी रखती हैं। आज खूबसूरत अभिनेत्री अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए उनके जन्मदिन के अवसर पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं।


 
Shriya Saran Birthday special know about age movies career incidents of life and net worth
श्रिया सरन - फोटो : इंस्टाग्राम @shriya_saran1109
श्रिया सरन का जन्म 11 सितंबर 1982 को उत्तराखंड के हरिद्वार में हुआ। श्रिया की पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। दरअसल, उनके पिता भेल में काम करते थे और उनकी मां स्कूल में पढ़ाती थी। श्रिया की डांस में भी काफी रुचि थी, जिसके चलते उन्होंने डांस क्लास भी ज्वाइन की और कॉलेज के दिनों में वह डांस प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेती थीं।
Paris Fashion Week 2024: पेरिस फैशन वीक में डेब्यू करेंगी आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय भी करेंगी रैंप वॉक

 
Shriya Saran Birthday special know about age movies career incidents of life and net worth
श्रिया सरन - फोटो : इंस्टाग्राम @shriya_saran1109
डांस ने ही श्रिया को अभिनय की दुनिया तक ले जाने में मदद की। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते-लेते श्रिया को रेणु नाथन के म्यूजिक एल्बम ‘थिरकती क्यूं हवा में’ काम करने का अवसर मिला। इसी दौरान उन्हें रामोजी फिल्म्स की फिल्म ‘इष्टम’ मिल गई और अभिनय की दुनिया में उनकी गाड़ी चल पड़ी, जिसके बाद उन्होंने दोबारा मुड़कर पीछे नहीं देखा। हालांकि, उन्होंने शोहरत का असली स्वाद तब चखा जब वह रजनीकांत के साथ फिल्म ‘शिवाजी द बॉस’ में नजर आईं। श्रिया ने साल 2003 में ‘तुझे मेरी कसम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shriya Saran Birthday special know about age movies career incidents of life and net worth
श्रिया सरन - फोटो : इंस्टाग्राम @shriya_saran1109
श्रिया सरन को आर माधवन की फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ का भी ऑफर मिला था। इस फिल्म के एक सीन में उन्हें आर माधव की आंखों में देखकर ‘आई लव यू’ बोलना था कई बार कोशिश करने के बाद भी वह ऐसा नहीं कर पाईं, जिसके चलते उनके हाथ से यह फिल्म निकल गई।

 
विज्ञापन
Shriya Saran Birthday special know about age movies career incidents of life and net worth
श्रिया सरन - फोटो : इंस्टाग्राम @shriya_saran1109
एक पुराने साक्षात्कार में श्रिया ने साझा किया था कि लंबे समय तक वह अपनी पॉकेट मनी बचाकर रखती थीं और उन्हें ले जा कर ब्लाइंड स्कूल में दान दे दिया था। यह घटना बताती है कि श्रिया कितनी उदार दिल की हैं। श्रिया ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिसमें 'शिवाजी द बॉस', 'आरआरआर', 'पैसा वसूल' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed