फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thug Life: पिता कमल हासन की फिल्म के लिए श्रुति ने किया ये काम, कहा- पता नहीं कितनी बेटियां ये कर पाती हैं

Wed, 04 Jun 2025 04:54 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 04 Jun 2025 04:54 PM IST
सार

Thug Life Song: श्रुति हासन ने अपने पिता कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' के लिए एक गाना गाया है। उन्होंने ए आर रहमान की खूब तारीफ की है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

विज्ञापन
Shruti Haasan Sing song for For Dad Kamal Haasan film Thug Life say do not how many daughters do it
श्रुति हासन - फोटो : यूट्यूब

कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के साथ मणि रत्नम और ए आर रहमान जैसे दिग्गज कलाकार जुड़े हैं। मणि रत्नम ने फिल्म का निर्देशन किया है वहीं ए आर रहमान ने फिल्म को संगीत दिया है। फिल्म के साथ एक और कलाकार जुड़ी हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। यह कोई और नहीं बल्कि कमल हासन की बेटी श्रुति हासन हैं। श्रुति हासन ने फिल्म में एक गाना गाया है। 

Shruti Haasan Sing song for For Dad Kamal Haasan film Thug Life say do not how many daughters do it
श्रुति हसन - फोटो : सोशल मीडिया

पिता के लिए श्रुति ने गाया गाना
न्यूज 18 के मुताबिक श्रुति हासन ने कहा है 'मैं अपनी जिंदगी में लंबे समय से गा रही हूं और लोगों को मेरे गाने पसंद आए हैं, लेकिन इस तरह की प्रतिक्रिया कभी नहीं मिली। यहां तक कि जो लोग मुझे पसंद नहीं करते, उन्होंने भी मुझे पिंग किया। मुझे नहीं पता कि कितनी बेटियां अपने पिता के लिए इस तरह गा सकती हैं। मैं इसे कभी हल्के में नहीं लेती।'

Shruti Haasan Sing song for For Dad Kamal Haasan film Thug Life say do not how many daughters do it
कमल हासन-सारिका की बेटी हैं श्रुति हासन - फोटो : इंस्टाग्राम@shrutzhaasan

श्रुति हासन ने ए आर रहमान की तारीफ की
श्रुति हासन ने आगे कहा 'आमतौर पर, जब मैं कोई गाना गाने जाती हूं, तो मैं उसे स्टूडियो में ले जाती हूं और वहीं उस पर काम करती हूं। लेकिन सर (रहमान) इतने दयालु थे कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही मुझे इसे भेज दिया, ताकि मैं अपने पियानो के साथ उस पर काम कर सकूं, यह वाकई मददगार था।'

यह खबर भी पढ़ें: Thug Life: विवाद के बीच 'ठग लाइफ' ने एडवांस बुकिंग में कमा लिए इतने करोड़, इस दिन होगी रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
Shruti Haasan Sing song for For Dad Kamal Haasan film Thug Life say do not how many daughters do it
श्रुति हासन - फोटो : इंस्टाग्राम

ऑडियो लॉन्च में श्रुति ने गाया गाना
हाल ही में 'ठग लाइफ' का भव्य ऑडियो लॉन्च हुआ। इसमें श्रुति हासन ने यह गाना लाइव गाया। यह गाना दर्शकों और आलोचकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। ए आर रहमान के म्यूजिक और मणि रत्नम के निर्देशन से ये गाना दिल को छू लेने वाला बन गया। श्रुति हासन के लिए यह मौका एक कलाकार और कमल हासन की बेटी दोनों के रूप में काफी अहमियत रखता है। 

विज्ञापन
Shruti Haasan Sing song for For Dad Kamal Haasan film Thug Life say do not how many daughters do it
ठग लाइफ ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब- @Saregamamusic
'ठग लाइफ' के बारे में
आपको बता दें कि कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' को मणि रत्नम ने निर्देशित किया है। यह फिल्म तमिल भाषा की गैंगस्टर एक्शन ड्रामा है। फिल्म 5 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
फिल्म में कमल हासन के अलावा सिलंबरासन टीआर, तृषा कृष्णन, जोजू जॉर्ज, अशोक सेलवन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, नस्सर, अली फजल और रोहित सराफ भी अहम भूमिकाओं में हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed