फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Siddhant-Disha: हॉरर-कॉमेडी फिल्म के लिए साथ आए सिद्धांत चतुर्वेदी और दिशा पाटनी, अगले साल शुरू होगी शूटिंग

Sat, 02 Nov 2024 05:00 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 02 Nov 2024 05:00 PM IST
सार

Siddhant-Disha: सिद्धांत चतुर्वेदी और दिशा पाटनी कथित तौर पर एक नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म में स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार हैं। इस परियोजना का निर्देशन मिलाप जावेरी करेंगे।

विज्ञापन
Siddhant Chaturvedi and Disha Patani join hands for new horror comedy film shooting to start in 2025 reports
सिद्धांत चतुर्वेदी-दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम

सिद्धांत चतुर्वेदी अब अपनी नई फिल्म के लिए तैयार हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता की नई फिल्म को लेकर कई तरह की जानकारियां सामने आ रही हैं। हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि उन्हें विकास बहल की भविष्य की साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म मिल गई है, जिसमें उनके साथ वामिका गब्बी और जया बच्चन भी हैं। साथ ही कुछ दिनों पहले बताया गया था कि सिद्धांत एक हाई-कॉन्सेप्ट कॉमिक कैपर के लिए बातचीत कर रहे हैं और इसमें श्रीलीला और नोरा फतेही भी हो सकती हैं वहीं, अब अभिनेता की एक और नई फिल्म के बारे में जानकारी सामने आई है।

Siddhant Chaturvedi and Disha Patani join hands for new horror comedy film shooting to start in 2025 reports
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : इंस्टाग्राम siddhantchaturvedi

सिद्धांत-दिशा की जोड़ी
रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धांत को एक और रोमांचक फिल्म मिल गई है, वह भी हॉरर कॉमेडी जॉनर में। सिद्धांत चतुर्वेदी और दिशा पाटनी कथित तौर पर एक नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म में स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार हैं। इस परियोजना का निर्देशन मिलाप जावेरी करेंगे, जो पहली बार इस शैली में काम कर रहे हैं।

Siddhant Chaturvedi and Disha Patani join hands for new horror comedy film shooting to start in 2025 reports
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम

इस दिन शुरू होगी शूटिंग
दोनों कलाकार इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित हैं, क्योंकि यह हॉरर कॉमेडी का एक अनूठा रूप पेश करता है। यह फिल्म 2025 की शुरुआत में फ्लोर पर आएगी। कथित तौर पर मिलाप जावेरी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का निर्देशन करने के लिए उत्साहित हैं। अब इस खबर के बाद से प्रशंसक भी काफी खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Siddhant Chaturvedi and Disha Patani join hands for new horror comedy film shooting to start in 2025 reports
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : इंस्टाग्राम siddhantchaturvedi

फिल्म का निर्माण और निर्देशन
बताया गया कि मिलाप जावेरी जनसमूह के बारे में सोचते हैं और उन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि वे इसमें व्यावसायिक तत्व भी जोड़ेंगे, ताकि फिल्म व्यापक दर्शकों को आकर्षित कर सके। फिल्म को अश्विन वर्दे और सुभाष काले निर्मित करेंगे। यह परियोजना मिलाप जावेरी की बढ़ती निर्देशकीय परियोजनाओं की सूची में एक और अतिरिक्त होगी, जिसमें आगामी कॉमेडी फिल्म मस्ती 4 भी शामिल है।

विज्ञापन
Siddhant Chaturvedi and Disha Patani join hands for new horror comedy film shooting to start in 2025 reports
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : इंस्टाग्राम

सिद्धांत-दिशा की आने वाली फिल्में
सिद्धांत चतुर्वेदी को हाल ही में एक्शन फिल्म 'युद्रा' में देखा गया था और नेटफ्लिक्स फिल्म 'खो गए हम कहां' (2023) में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें तारीफें मिलीं। ऐसा कहा जा रहा है कि वह श्रीलीला और नोरा फतेही के साथ एक कॉमिक के लिए भी बातचीत कर रहे हैं। इस बीच, दिशा पटानी ने योद्धा (2024) में अपने प्रदर्शन से दर्शकों को प्रभावित किया और कल्कि 2898 एडी में एक कैमियो किया। उनकी आने वाली फिल्मों में कंगुवा और मल्टीस्टारर वेलकम टू द जंगल शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed