Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Sidharth malhotra announce new film titled vvan Force Of The Forrest with TVF will release on Chhath puja 2025
{"_id":"672cfcaaf4ab36532e0277c2","slug":"sidharth-malhotra-announce-new-film-titled-vvan-force-of-the-forrest-with-tvf-will-release-on-chhath-puja-2025-2024-11-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vvan: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने टीवीएफ से मिलाया हाथ, नई फिल्म के शीर्षक के साथ रिलीज की तारीख से भी उठाया पर्दा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vvan: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने टीवीएफ से मिलाया हाथ, नई फिल्म के शीर्षक के साथ रिलीज की तारीख से भी उठाया पर्दा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:15 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी अगली नई फिल्म का एलान कर दिया है। फिल्म का नाम है 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट'। यह फिल्म एक लोक पौराणिक थ्रिलर है। फिल्म का निर्देशन पंचायत फेम दीपक मिश्रा करेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा की नई फिल्म 'वन'
- फोटो : इंस्टाग्राम: @sidharthmalhotra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आखिरकार अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है। अभिनेता आखिरी बार 'योद्धा' में नजर आए थे, जिसके बाद आधिकारिक तौर पर उनकी अगली फिल्म की घोषणा नहीं हुई थी। अब अभिनेता ने अपनी नई फिल्म की घोषणा करते हुए इसके नाम और रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठा दिया है। सिद्धार्थ ने नई फिल्म के लिए 'पंचायत' के निर्माता टीवीएफ के साथ हाथ मिलाया है।
2 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : एएनआई
फिल्म की पहली झलक
फिल्म का नाम है 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट'। यह फिल्म एक लोक पौराणिक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का निर्देशन 'पंचायत' फेम दीपक मिश्रा करेंगे। 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की घोषणा एक साइनबोर्ड से शुरू हुई जिस पर लिखा था, 'सूर्यास्त के बाद जंगल में प्रवेश करना सख्त मना है।' इसके तुरंत बाद, जंगल के बीच में पारंपरिक मशाल लेकर दौड़ता हुआ धोती पहने एक आदमी दिखाई देता है। विहंगम दृष्टि से देखने पर जंगल अचानक जाग उठता है।
इस दिन रिलीज होगी
फिल्म की घोषणा को साझा करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा, 'एक पावरहाउस टीम के साथ इस लोक थ्रिलर का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं, 2025 में बड़े पर्दे पर आप सभी द्वारा 'वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' का अनुभव करने का इंतजार नहीं कर सकता।' यह घोषणा 2024 के छठ के अवसर पर की गई। निर्माताओं ने बताया कि फिल्म भी अगले साल छठ के दौरान रिलीज होगी। बताया गया कि फिल्म छठ 2025 में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
सारा अली खान भी होंगी शामिल?
हालांकि, अभी तक कलाकारों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ के साथ सारा अली खान को भी कास्ट किया गया है। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है। 'वन' को बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर (टीवीएफ) का समर्थन प्राप्त है।
सिद्धार्थ की आने वाली फिल्में
वहीं, बात करें सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म के बारे में तो अभिनेता अगली बार जान्हवी कपूर के साथ 'परमसुंदरी' में नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अभिनेता को आखिरी बार 'योद्धा' में देखा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।