फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dharamveer 2 Event: धर्मवीर 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में लगा सितारों का मेला, स्वैग से हुआ सलमान खान का स्वागत

Sat, 20 Jul 2024 10:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 20 Jul 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
Sikandar Actor Salman khan and other bollywood stars at Dharamveer 2 Trailer launch Event
सलमान खान, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता-निर्देशक प्रवीण तरडे की दिवंगत शिवसेना नेता आनंद दिघे पर बनी बायोपिक ने बॉक्स-ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की और आलोचकों से भी प्रशंसा हासिल की। अब इसका सीक्वल 'धर्मवीर 2' रिलीज होने जा रहा है। आज इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित हुआ, जिसमें कई फिल्मी सितारे शामिल हुए। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान भी इवेंट में पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत हुआ।

Sikandar Actor Salman khan and other bollywood stars at Dharamveer 2 Trailer launch Event
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के अलावा एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी व उनकी पत्नी व अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी नजर आईं। इवेंट में भाईजान ब्लैक टीशर्ट और जींस में पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच जैसे ही वे इवेंट में शामिल हुए, मंच पर उनका भव्य स्वागत हुआ। शॉल उढ़ाकर सलमान खान का स्वागत किया गया। इसके बाद वे मीडिया से रूबरू हुए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Sikandar Actor Salman khan and other bollywood stars at Dharamveer 2 Trailer launch Event
सीएम शिंदे ने किया सलमान खान का स्वागत - फोटो : इंस्टाग्राम

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे भी इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान सीएम शिंदे ने सलमान खान का स्वागत किया। अभिनेता को पटका पहनाकर फूलों का गुलदस्ता भेंट किया गया। जानकारी हो कि 'धर्मवीर 2' शिंदे के राजनीतिक गुरु और शिवसेना के दिग्गज दिवंगत आनंद दिघे की बायोपिक का सीक्वल है। जून में इस फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया गया था।
Shatrughan Sinha: 'चंदू चैंपियन' के मुरीद हुए शॉटगन, कार्तिक के लिए कर डाली नेशनल अवॉर्ड की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
Sikandar Actor Salman khan and other bollywood stars at Dharamveer 2 Trailer launch Event
सलमान खान, गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

'धर्मवीर' के लॉन्च इवेंट में एक्टर गोविंदा भी शामिल हुए। इस दौरान सलमान खान और गोविंदा बड़े प्यार से गले मिलते दिखे। यह खूबसूरत पल कैमरा में कैद हो गया। लंबे वक्त बाद सलमान खान और गोविंद को एक मंच पर साथ देखा गया। सलमान खान और गोविंदा फिल्म 'पार्टनर' में साथ नजर आ चुके हैं। यह संयोग ही है कि आज इस फिल्म की रिलीज को 17 साल पूरे हुए हैं।
Sushmita Sen: 15 साल छोटे रोहमन शॉल से हुआ सुष्मिता सेन का पैचअप? अभिनेत्री के बयान ने तोड़े प्रशंसकों के दिल

विज्ञापन
Sikandar Actor Salman khan and other bollywood stars at Dharamveer 2 Trailer launch Event
धर्मवीर 2 ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

फिल्म का ट्रेलर मराठी के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज हुआ है। इसमें देशभक्ति और भगवा प्रेम को दिखाया गया है। ट्रेलर में काफी खून खराबा है। शुरुआती दृश्य में ही प्रवीण तरडे कहते दिखे हैं, 'हमारे संगठन का गुरूर है ये भगवा रंग, सनातन हिंदू धर्म का संस्कार है ये भगवा रंग, छत्रपति का सपना था ये भगवा रंग, राजनीतिक फायदे के लिए तुम लोगों ने बेच दिया ये भगवा रंग'। लेकिन, जैसे ही मारधाड़ के बीच उनका लहू बहता है तो देखकर हैरान होते हैं और कहते हैं, 'धत तेरे की लाल ही तो है, मुझे लगा मेरा भगवा होगा'। आगे भी इसमें राजनीतिक रंग घुला है। ट्रेलर दिलचस्प है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed