{"_id":"6686a79d83cdc265c204c319","slug":"sikandar-actor-salman-khan-praised-vicky-kaushal-dance-moves-in-bad-newz-viral-song-tauba-tauba-2024-07-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vicky Kaushal: इस बड़े सुपरस्टार को पसंद आया विक्की कौशल का गाना, सोशल मीडिया पर की तारीफ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vicky Kaushal: इस बड़े सुपरस्टार को पसंद आया विक्की कौशल का गाना, सोशल मीडिया पर की तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Thu, 04 Jul 2024 07:16 PM IST
सार
विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म बैड न्यूज को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का एक गाना तौबा-तौबा लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अब इसे लेकर बॉलीवुड सुपरस्टार ने भी अभिनेता की तारीफ की है।
विज्ञापन
1 of 4
'तौबा-तौबा' गाने में विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
विक्की कौशल हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता हैं। उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। उन्होंने 'उरी', 'सैम बहादुर', 'सरदार उधम सिंह' आदि फिल्मों से अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'बैड न्यूज' की वजह से चर्चा में हैं। खास तौर पर वह फिल्म के एक गाने तौबा-तौबा के लिए लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस गाने में विक्की शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें इस गाने के लिए काफी सराहना मिल रही है। इस बीच उन्हें अब एक बड़े सुपरस्टार से भी सराहना मिली है।
2 of 4
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
विक्की कौशल पर फिल्माए गए इस गाने को करण औजला ने गाया है। उनकी आवाज पर विक्की के डांस मूव्स ने चार चांद लगा दिए हैं। अभिनेता को इस गाने के लिए फैंस से तो लगातार तारीफें मिल ही रहीं थी, अब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी उनकी तारीफ की है। ऐसा लगता है कि वह विक्की के डांस मूव्स से काफी प्रभावित हैं। सलमान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विक्की कौशल के गाने 'तौबा तौबा' का एक छोटा सा क्लिप शेयर किया और दिल से उनकी प्रशंसा की। उन्होंने विक्की को उनके शानदार डांस के लिए बधाई दी और उनकी आगामी फिल्म बैड न्यूज के लिए भी शुभकामानाएं दीं।
3 of 4
विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा," शानदार फिल्में विक्की, गाना अच्छा लग रहा है। शुभकामनाएं।" इसका जवाब देते हुए बैड न्यूज अभिनेता ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने सलमान की स्टोरी को वापस से साझा करते हुए लिखा, "सलमान सर, आप बहुत प्यारे हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद, यह मेरे और पूरी टीम के लिए बहुत मायने रखता है"। बता दें कि फिल्म की टीम ने 2 जुलाई, 2024 को एल्बम का पहला गाना रिलीज किया था। तौबा तौबा नामक इस गाने को करण औजला ने लिखा, कंपोज किया और गाया है। वहीं, इस गाने की कोरियोग्राफी बॉस्को-सीजर ने की है।
सोशल मीडिया पर क्यों नहीं जुनैद खान? अभिनेता ने बताई वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विक्की कौशल-सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
बात करें दोनों अभिनेताओं के वर्क फ्रंट की तो विक्की इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बैड न्यूज' को लेकर व्यस्त हैं। यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित इशिता मोइत्रा और तरुण दुदेजा द्वारा लिखी एक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में विक्की के अलावा एमी विर्क और तृप्ति दिमरी भी नजर आ रही हैं। इसके अलावा, वह संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं। वहीं, सलमान अपनी आगामी फिल्म 'सिकंदर' को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। वहीं, फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादॉस संभाल रहे हैं। फिल्म में सलमान के अलावा रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली है। यह फिल्म ईद 2025 के मौके पर रिलीज होने वाली है।
MS Dhoni: फिर से पर्दे पर नजर आएंगे माही, इस तारीख से री रिलीज होने वाली है धोनी की बायोपिक
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।