सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Salman Khan: अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' का हिस्सा बनेंगे सलमान खान? जानें चुलबुल पांडे के कैमियो की खबर का सच

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 21 Sep 2024 11:09 AM IST
विज्ञापन
sikandar actor salman khan will not be part of rohit shetty ajay devgn film singham again his cameo news fake
सलमान खान-सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम

रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। लगातार फिल्म को लेकर नई जानकारियां सामने आ रही हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। इस बीच एक और खबर सामने आई थी, जिसे सुन प्रशंसक उत्साही हो गए थे। वह थी फिल्म में सलमान खान के कैमियो रोल करने की खबर। वहीं, अब इस खबर को लेकर नई जानकारी सामने आई है। यह केवल महज अफवाह है।

Trending Videos
sikandar actor salman khan will not be part of rohit shetty ajay devgn film singham again his cameo news fake
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

दरअसल, फिल्म की रिलीज की तारीख नजदीक आने के साथ ही सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें फैलने लगीं कि सलमान खान 'दबंग' फ्रैंचाइजी से अपने आइकॉनिक चुलबुल पांडे के रूप में कॉप यूनिवर्स में शामिल होंगे। पिछले हफ्ते ही खबर फैली कि अभिनेता संभवतः फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे। माना जा रहा है कि सेट से एक तस्वीर लीक हुई थी, जिससे हंगामा शुरू हो गया। हालांकि, बाद में पुष्टि हुई कि यह तस्वीर सेट से नहीं, बल्कि एक टीवी विज्ञापन से ली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
sikandar actor salman khan will not be part of rohit shetty ajay devgn film singham again his cameo news fake
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty

हालांकि, सलमान के पुलिस फ्रेंचाइजी में शामिल होने की अफवाहें शुक्रवार को फिर से फैलने लगीं, जिसमें बताया गया कि वे अजय देवगन की बाजीराव सिंघम के किरदार के साथ नजर आएंगे। हालांकि, कुछ समय बाद ही यह बात साफ हो गई कि यह महज अफवाह है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस खबर के फर्जी होने का दावा किया गया और बताया गया कि सलमान खान कलाकारों में शामिल नहीं होंगे।
 

sikandar actor salman khan will not be part of rohit shetty ajay devgn film singham again his cameo news fake
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

हालांकि, सलमान 'सिंघम अगेन' का हिस्सा नहीं होंगे, फिर भी प्रशंसक उन्हें वरुण धवन की 'बेबी जॉन' में कैमियो करते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं। वहीं, सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादॉस कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
sikandar actor salman khan will not be part of rohit shetty ajay devgn film singham again his cameo news fake
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित 'सिंघम अगेन' में कई कलाकार शामिल होंगे, जिनमें शामिल हैं दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर नए कलाकार हैं। करीना कपूर खान अपनी भूमिका को फिर से निभाने के लिए तैयार हैं। रणवीर सिंह और अक्षय कुमार अपने किरदार सिम्बा और सूर्यवंशी के रूप में वापसी करेंगे। यह फिल्म दिवाली 2024 में रिलीज होगी, जहां यह कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' से टकराएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed