फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: सलमान खान ने जारी की धोखाधड़ी की चेतावनी, बेची जा रही थीं फर्जी इवेंट की टिकटें

Mon, 16 Sep 2024 09:30 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 16 Sep 2024 09:30 PM IST
सार

सलमान खान का नाम इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा के प्रयास का खुलासा हुआ है। अभिनेता के नाम पर फर्जी इवेंट की टिकटें बेची जा रही थीं, जिसे लेकर अभिनेता के मैनेजर ने चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन
Sikandar actress Salman Khan team has issued a warning against scam related to fake event in the United States
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

सलमान खान हिंदी सिनेमा के बड़े सुपरस्टार हैं। उन्होंने दशकों से भारतीय दर्शकों का लगातार मनोरंजन किया है। फैंस उनसे बहुत प्यार करते हैं और उनपर जान छिड़कते हैं। अभिनेता के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। वह अपने चहेते कलाकार से मिलने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं, जिस वजह से कई बार वो आसानी से ठगी के भी शिकार हो जाते हैं। अभिनेता को लेकर लगातार फर्जी तरीके से लोगों को ठगने की कोशिश की जाती है। हाल में ही सलमान खान की टीम ने एक इस तरह की ठगी से बचने की सलाह देते हुए एक चेतावनी जारी की है। 


 

Sikandar actress Salman Khan team has issued a warning against scam related to fake event in the United States
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @jordy_patel

सलमान के मैनेजर ने दी धोखाधड़ी की चेतावनी
बीते कुछ समय से सिकंदर अभिनेता को लेकर एक फर्जी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही थी, जिसमें दावा किया गया था कि अभिनेता अमेरिका में अलिर्ग्ंटन थिएटर में आने वाले हैं। अब इसे लेकर अभिनेता की टीम ने एक चेतावनी जारी की है। सलमान खान के मैनेजर, जोर्डी पटेल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म का स्क्रीनशॉट साझा किया। उनके द्वारा साझा किए गए पोस्ट में दावा किया गया है कि अभिनेता शनिवार, 5 अक्टूबर को शाम 4:00 बजे संयुक्त राज्य अमेरिका के अर्लिंग्टन थिएटर में आने वाले हैं। वहीं, मैनेजर के बाद सलमान खान ने भी आधिकारिक नोटिस साझा कर चेतावनी जारी की। 

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


Sikandar actress Salman Khan team has issued a warning against scam related to fake event in the United States
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

फर्जी पोस्ट में सलमान की तस्वीर
इस फर्जी पोस्ट में सलमान की तस्वीर भी लगी हुई थी। इस फर्जी इवेंट के खिलाफ चेतावनी जारी करते हुए अभिनेता के मैनेजर द्वारा उल्लेख किया गया, "धोखाधड़ी की चेतावनी, टिकट न खरीदें, क्योंकि सलमान खान  में अमेरिका में कोई भी कार्यक्रम नहीं करने जा रहे हैं।" 
इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों में नजर आ चुके हैं जूनियर एनटीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
Sikandar actress Salman Khan team has issued a warning against scam related to fake event in the United States
सलमान खान-एकनाथ शिंदे - फोटो : इंस्टाग्राम @mieknathshinde

सीएम संग गणेश चतुर्थी के उत्सव में शामिल हुए थे सलमान 
बताते चलें कि हाल में ही सलमान खान गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाते नजर आए थे। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा आयोजित इस धार्मिक उत्सव में शामिल हुए थे। इस दौरान ह अपनी बहन अर्पिता के साथ दिखाई दिए थे। रविवार, 15 सितंबर, 2024 को महाराष्ट्र सीएम के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी तस्वीरें भी साझा की गई थीं। इन तस्वीरों में सलमान नीली शर्ट औऱ मैचिंग डेनिम तथा अर्पिता हरे रंग की पोशाक में नजर आई थीं. 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Eknath Shinde - एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde)



Rajinikanth: रजनीकांत से मिली फिल्म 'रथमारे' की टीम, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

विज्ञापन
Sikandar actress Salman Khan team has issued a warning against scam related to fake event in the United States
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

ईद 2025 पर रिलीज होगी 'सिकंदर'
बात करें सलमान के वर्क फ्रंट की, तो सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सिकंदर' को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म को साउथ के मशहूर निर्देशक एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। फिल्म में उनके अलावा रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर और सत्यराज भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला लगभग एक दशक बाद फिर से हाथ मिला रहे हैं। दोनों ने साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म किक में आखिरी बार साथ काम किया था। यह फिल्म अगले साल ईद 2025 पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 


Lal Salaam: रजनीकांत के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी, ओटीटी पर जल्द रिलीज होगा लाल सलाम का अनकट वर्जन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed