फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ED Sheeran-SRK: एड शीरन ने मन्नत में 'परफेक्ट' गाना गाकर बांधा समां, गायक की सुरीली आवाज पर झूम उठे शाहरुख खान

Sun, 17 Mar 2024 03:59 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 17 Mar 2024 03:59 PM IST
विज्ञापन
singer Ed sheeran sings perfect song at shah rukh khan house mannat king khan enjoy it farah khan shares video
एड शीरन-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

वैश्विक संगीत आइकन और संगीतकार एड शीरन के संगीत समारोह को देखने के लिए कई भारतीय प्रशंसक उत्सुक थे। कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी एड शीरन से अपनी मुलाकात की कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए। दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय संगीतकार ने सुपरस्टार शाहरुख खान के मन्नत में भी एक शाम बिताई, जहां उनके साथ फराह खान भी शामिल हुईं। वहीं फराह खान ने एक बार फिर प्रशंसकों के लिए रोमांचक वीडियो साझा किया।

singer Ed sheeran sings perfect song at shah rukh khan house mannat king khan enjoy it farah khan shares video
एड शीरन - फोटो : सोशल मीडिया

रविवार, 17 मार्च को फराह खान अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मजेदार वीडियो साझा किया। फिल्म निर्माता ने अपने फैंस के लिए शाहरुख खान के घर 'मन्नत' से एड शीरन का एक वीडियो साझा किया। पहले वीडियो में गायक को अपने सुपर हिट ट्रैक 'परफेक्ट' को अपनी सुरीली आवाज में अपने गिटार के साथ गाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में शाहरुख खान भी उनके बगल में बैठे हैं, जो उनकी धुनों से प्रभावित नजर आ रहे हैं।
Triptii Dimri: तृप्ति डिमरी ने बताई सुंदरता की परिभाषा, बोलीं- 'एक आत्मविश्वासी महिला से अधिक सुंदर कुछ नहीं'

singer Ed sheeran sings perfect song at shah rukh khan house mannat king khan enjoy it farah khan shares video
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

एड शीरन ने शाहरुख खान को अपने संगीत के जादू से मंत्रमुग्ध कर दिया। शाहरुख और एड के एक सोफे पर आराम करते और साथ में मस्ती करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक अन्य वीडियो में एड शीरन को अपने भव्य संगीत कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रशंसकों की भीड़ के बीच मंच पर शासन करते देखा गया।

View this post on Instagram

A post shared by SRK WARRIORS (@teamsrkwarriors)

विज्ञापन
विज्ञापन
singer Ed sheeran sings perfect song at shah rukh khan house mannat king khan enjoy it farah khan shares video
एड शीरन-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बीते बुधवार को उनके कार्यक्रम से पहले एड ने मन्नत में शाहरुख और कोरियोग्राफर फराह खान से मुलाकात की। एड ने इंस्टाग्राम पर किंग खान के साथ अपनी मुलाकात की झलकियां साझा कीं। एक क्लिप में शाहरुख खान को एड को अपना सिग्नेचर पोज सिखाते हुए देखा गया। अंत में शाहरुख ने एड को गर्मजोशी से गले लगाया और किस भी किया। एड ने पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'यह हमारा तरीका है। एक साथ प्यार फैलाना।'

View this post on Instagram

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

विज्ञापन
singer Ed sheeran sings perfect song at shah rukh khan house mannat king khan enjoy it farah khan shares video
गौरी खान, एड शीरन, फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की पत्नी और मशहूर इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान ने भी कुछ दिनों पहले एड शीरन की 'मन्नत' से कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए थे। एड के साथ गौरी की शानदार तस्वीरों वाली पोस्ट में उनका एक वीडियो भी था, जिसमें वह सभी के लिए अपना लोकप्रिय गाना थिंकिंग आउट लाउड गा रहे थे। दरअसल, एड शीरन ने अपने टूर के अंतिम पड़ाव के लिए भारत का दौरा किया, जो 16 मार्च, 2024 को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में पूरा हुआ।

View this post on Instagram

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan)


Nick Jonas: 'देसी गर्ल' को मिस कर रहे हैं निक, प्रियंका की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा- आर यू किडिंग मी!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed