फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Swatantrya Veer Savarkar: फिल्म का नया प्रोमो जारी, भारत के स्वतंत्रता संग्राम में दिखा विचारधाराओं का टकराव

Sun, 17 Mar 2024 03:46 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 17 Mar 2024 03:46 PM IST
विज्ञापन
Swatantrya Veer Savarkar new promo released Clash Of Ideologies in India Freedom Struggle randeep hooda film
स्वतंत्र वीर सावरकर - फोटो : सोशल मीडिया

'स्वतंत्र वीर सावरकर' के निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का नया प्रोमो वीडियो जारी किया है। वीडियो 'द क्लैश ऑफ आइडियोलॉजीज' भारत के स्वतंत्रता संग्राम में विचारधाराओं के टकराव को दिखाता है। यह वीडियो फिल्म के प्रचार में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो दर्शकों को स्क्रीन पर दिखाई गई विचारधाराओं के बीच दिलचस्प टकराव की एक झलक पेश करेगा। वीडियो में महात्मा गांधी और वीर सावरकर की विचारधारा के बीच टकराव दिखाया गया है। एक ओर जहां महात्मा गांधी अहिंसा के समर्थक हैं तो वहीं भारत की स्वतंत्रता के लिए वीर सावरकर सशस्त्र क्रांतियों का समर्थन कर रहे हैं।

Swatantrya Veer Savarkar new promo released Clash Of Ideologies in India Freedom Struggle randeep hooda film
स्वतंत्र वीर सावरकर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का प्रोमो उनके अलग-अलग विचार को दर्शाता है, जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अपनाए गए थे। प्रोमो में महात्मा गांधी का दावा है कि राम राज्य अहिंसक बलिदान और सविनय अवज्ञा के माध्यम से हासिल किया गया था, जबकि वीर सावरकर कहते हैं कि 'राम राज्य' प्राप्त करना केवल रावण को हराकर ही संभव था, इसलिए उनका दावा है कि सशस्त्र क्रांतियां भारत को औपनिवेशिक शासन से मुक्त कराने में सहायक थीं।
Ravi Kishan: बॉलीवुड को लेकर रवि किशन का फूटा गुस्सा, बोले- बॉलीवुड में मुझे वो सम्मान नहीं मिला जिसका मैं...

Swatantrya Veer Savarkar new promo released Clash Of Ideologies in India Freedom Struggle randeep hooda film
स्वतंत्र वीर सावरकर - फोटो : Instagram

'स्वतंत्र वीर सावरकर' फिल्म आपस की इन विरोधी  विचारधाराओं की सावधानीपूर्वक जांच करेगी, जिससे दर्शकों भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गहरी समझ मिलेगी। प्रोमो में वीर सावरकर कहते हैं कि उन्हें गांधी से नहीं, बल्कि उनकी विचारधारा से समस्या है। वहीं, गांधी भी अपने विचारों के साथ वीर सावरकर के सामने विरोध करते हुए खड़े हुई हैं।


ED Sheeran-SRK: एड शीरन ने मन्नत में 'परफेक्ट' गाना गाकर बांधा समां, गायक की सुरीली आवाज पर झूम उठे शाहरुख खान

विज्ञापन
विज्ञापन
Swatantrya Veer Savarkar new promo released Clash Of Ideologies in India Freedom Struggle randeep hooda film
स्वतंत्र वीर सावरकर - फोटो : सोशल मीडिया

स्वतंत्र वीर सावरकर की बायोपिक राष्ट्रिय शहीद दिवस पर भारतीय सशस्त्र संघर्ष के शहीदों को श्रद्धांजलि देगी। यह फिल्म 22 मार्च, 2024 को रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म में न सिर्फ रणदीप हुडा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं बल्कि इसके जरिए वह निर्देशन में भी डेब्यू कर रहे हैं।
Abhishek Bachchan: बहन श्वेता के जन्मदिन पर अभिषेक ने पुराने दिनों को किया याद, दिल छू लेने वाला नोट किया साझा

विज्ञापन
Swatantrya Veer Savarkar new promo released Clash Of Ideologies in India Freedom Struggle randeep hooda film
स्वतंत्र वीर सावरकर - फोटो : Instagram

यह फिल्म जी स्टूडियोज, आनंद पंडित, रणदीप हुड्डा, संदीप सिंह और योगेश राहर द्वारा निर्मित और रूपा पंडित, सैम खान, अनवर अली, पांचाली चक्रवर्ती द्वारा सह-निर्मित है। फिल्म में रणदीप हुड्डा के साथ अंकिता लोखंडे और अमित सियाल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Triptii Dimri: तृप्ति डिमरी ने बताई सुंदरता की परिभाषा, बोलीं- 'एक आत्मविश्वासी महिला से अधिक सुंदर कुछ नहीं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed