Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Singer Falguni Pathak feels like home during live shows know why she is lazy to do playback singing
{"_id":"66b365a753bc0cd33303bf5f","slug":"singer-falguni-pathak-feels-like-home-during-live-shows-know-why-she-is-lazy-to-do-playback-singing-2024-08-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Falguni Pathak: फाल्गुनी पाठक को स्टेज पर घर जैसा लगता है, जानिए प्लेबैक सिंगिग करने में क्यों आता है आलस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Falguni Pathak: फाल्गुनी पाठक को स्टेज पर घर जैसा लगता है, जानिए प्लेबैक सिंगिग करने में क्यों आता है आलस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:46 PM IST
सार
नवरात्रि आते ही लोगों को गायिका फाल्गुनी पाठक याद आ जाती है। उन्हें नवरात्रि के दिनों में लगातार स्टेज शो करते हुए देखा जाता है। फाल्गुनी, जब महज नौ साल की थी, तब से ही लाइव परफॉर्म कर रही हैं और उनका मानना है कि उन्हें स्टेज पर घर जैसा महसूस होता है।
नवरात्रि आते ही लोगों को गायिका फाल्गुनी पाठक याद आ जाती हैं। उन्हें नवरात्रि के दिनों में लगातार स्टेज शो करते हुए देखा जाता है। फाल्गुनी, जब महज नौ साल की थी, तब से ही लाइव परफॉर्म कर रही हैं और उनका मानना है कि उन्हें स्टेज पर घर जैसा महसूस होता है।
फिल्मों में फाल्गुनी पाठक के गाने बहुत ही कम सुनने को मिलते हैं। वो अधिकतर अपने लाइव स्टेज शो को लेकर ही चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में, पीटीआई से बात करते हुए फाल्गुनी ने कहा कि वो फिल्मों में काम करने से परहेज नहीं करती हैं। वो जो भी कर रही हैं, उससे खुद को संतुष्ट महसूस कर रही हैं।
फाल्गुनी ने बताया कि प्लेबैक सिंगिग के लिए भागा-दौड़ी करनी पड़ती हैं। इसके लिए कभी किसी से मिलना होता है तो कभी किसी से। कभी-कभी स्टूडियो में घंटों बैठना पड़ता हैं और यह सब करने में उन्हें थोड़ा आलस आता हैं।
फाल्गुनी ने बताया कि वो नए गाने बनाने के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखती हैं। उन्होंने कहा कि गाने की धुन आकर्षक होनी चाहिए और दोहरे अर्थ वाले बोल नहीं होने चाहिए। उन्होंने अपने फैंस को अपनी प्रेरणा का स्रोत भी बताया। मालूम हो कि फाल्गुनी पाठक के नए गाने का नाम 'रंगारा' है। इसमें आदित्य गढ़वी ने भी अपनी आवाज दी है, जो इससे पहले 'खलासी' गाने से धूम मचा चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।