Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Singer Kailash Kher is celebrating his birthday today know about his life career songs and me too controversy
{"_id":"668919c0e3f003a26e0fbf64","slug":"singer-kailash-kher-is-celebrating-his-birthday-today-know-about-his-life-career-songs-and-me-too-controversy-2024-07-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kailash Kher: दिल्ली में शुरू किया था व्यापार, फिर 'अल्लाह के बंदे' से लेकर 'राम धुन' तक गाए सैकड़ों गाने","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kailash Kher: दिल्ली में शुरू किया था व्यापार, फिर 'अल्लाह के बंदे' से लेकर 'राम धुन' तक गाए सैकड़ों गाने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sun, 07 Jul 2024 07:13 AM IST
सार
मशहूर गायक पद्मश्री कैलाश खेर आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 7 जुलाई, 1973 को एक कश्मीरी हिंदू परिवार में हुआ था। कैलाश खेर भारतीय लोक संगीत और सूफी संगीत से प्रभावित हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वो शास्त्रीय संगीतकार कुमार गंधर्व, भीमसेन जोशी, हृदयनाथ मंगेशकर और नुसरत फतेह अली खान से प्रेरित है। कैलाश खेर ने साल 2009 में शीतल से शादी की थी और दोनों एक बेटे कबीर खेर के माता-पिता हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कैलाश खेर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मशहूर गायक पद्मश्री कैलाश खेर आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 7 जुलाई, 1973 को यूपी के मेरठ में हुआ था। कैलाश खेर भारतीय लोक संगीत और सूफी संगीत से प्रभावित हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वो शास्त्रीय संगीतकार कुमार गंधर्व, भीमसेन जोशी, हृदयनाथ मंगेशकर और नुसरत फतेह अली खान से प्रेरित है। कैलाश खेर ने साल 2009 में शीतल से शादी की थी और दोनों एक बेटे कबीर खेर के माता-पिता हैं।
2 of 5
कैलाश खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम @kailashkher
कैलाश खेर के प्रमुख गानों की बात करें तो उनमें 'बम लहरी', 'जय जयकारा', 'दौलत शोहरत', 'चक लेन दे', 'पिया घर आवेंगे', 'मेरे निशान', 'सैय्यां', 'चांद सिफारिश', 'करले जुगाड़ करले', 'ओ सिकंदर', 'अल्लाह के बंदे', 'तेरी दीवानी', 'कौन है वो', 'राम धुन', 'दामदजी अंगना है पधारे' शामिल हैं।
3 of 5
कैलाश खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम @kailashkher
कैलाश ने साल 2004 में 'कैलासा' नाम से एक बैंड बनाया था और इसी नाम से बैंड की पहली अलबम भी जारी की थी, जो साल 2006 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने 'झूमो रे' नाम से साल 2007 में दूसरी अलबम निकाली थी। फिर 2009 में 'चांदन में' नाम से उनकी तीसरी अलबम रिलीज हुई थी। साल 2012 में उन्होंने अपनी कंपनी कैलासा रिकॉर्ड्स से चौथी अलबम रिलीज की थी, जिसका नाम था- 'रंगीले'। 'अल्लाह के बंदे' गाने के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ पुरुष प्लेबैक गायक का स्टार स्क्रीन पुरस्कार जीता था। इसके अलावा वो 2007 में 'चांद सिफारिश' गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष प्लेबैक गायक का फिल्मफेयर पुरस्कार और 2010 में 'तेरे लिए' गाने के लिए इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कैलाश खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम @kailashkher
कैलाश खेर उस समय विवादों में घिर गए थे, जब मीटू मूवमेंट के दौरान उन पर कुछ महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। वर्षा सिंह धनोआ नाम की गायिका ने एक वीडियो जारी करते हुए कैलाश खेर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने मैसेज करके वर्षा से कहा था कि वो उनसे प्यार करना चाहते हैं। वर्षा ने कैलाश के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनसे पद्मश्री वापस लेने की मांग की थी।
फोटो जर्नलिस्ट नताशा हेमरजानी ने भी ट्वीट (अब एक्स) करके कैलाश पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। उनके मुताबिक साल 2016 में वो एक साक्षात्कार के सिलसिले में कैलाश खैर के घर पर गई थीं। इस दौरान नताशा की एक सहकर्मी भी उनके साथ थी। नताशा ने कहा कि जैसे ही वो कैलाश के घर पहुंचे तो वो उनके बगल में आकर बैठ गए और बार-बार जांघों पर हाथ रखने की कोशिश करते रहे, जिसके बाद नताशा और उनकी सहयोगी ने कैलाश के वहां से चले जाने में ही अपनी भलाई समझी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।