फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naam: 'सिंघम अगेन' की दस्तक से पहले अनीस बज्मी के साथ अजय देवगन की नई फिल्म 'नाम' का एलान, रिलीज डेट का खुलासा

Sat, 26 Oct 2024 02:33 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 26 Oct 2024 02:33 PM IST
सार

निर्देशक अनीस बज्मी के साथ अजय देवगन की अगली फिल्म 'नाम' का एलान हुआ है। निर्माताओं ने पोस्टर के साथ रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठाया है। 

विज्ञापन
singham again actor ajay devgn new film naam announced with direction anees bazmee releasing on 22 november
फिल्म 'नाम' - फोटो : इंस्टाग्राम: @roongtacinemas

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिंघम अगेन' की रिलीज के लिए तैयार हैं। वे फिल्म की टीम के साथ जोर-शोर से इसका प्रचार करने में व्यस्त हैं। इस बीच अब अभिनेता के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। 'सिंघम अगेन' की रिलीज से पहले अजय देवगन की एक और नई फिल्म का एलान हो गया है। निर्माताओं ने फिल्म का पोस्टर जारी कर इसकी रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठाया है।

singham again actor ajay devgn new film naam announced with direction anees bazmee releasing on 22 november
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn

इस दिन रिलीज होगी 'नाम'
अजय देवगन की नई फिल्म का 'नाम' है। इसका निर्देशन अनीस बज्मी करेंगे। अजय देवगन और अनीस बज्मी की मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म 'नाम' 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह अजय के साथ अनीस की चौथी फिल्म होगी। इससे पहले वे 'हलचल', 'प्यार तो होना ही था' और 'दीवानगी' में काम कर चुके हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Roongta Cinemas (@roongtacinemas)


singham again actor ajay devgn new film naam announced with direction anees bazmee releasing on 22 november
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म की कहानी
'नाम' के निर्माताओं ने फिल्म के पोस्टर के साथ खुशखबरी की घोषणा की। पहले माना जा रहा था कि यह फिल्म 2022 में रिलीज होगी। हालांकि, कई बार टलने के बाद अब यह फिल्म 22 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाम एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है, जिसमें एक व्यक्ति अपनी याददाश्त खो देता है और अपनी पहचान खोजने के लिए यात्रा पर निकल पड़ता है। फिल्म की शूटिंग स्विट्जरलैंड और मुंबई में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
singham again actor ajay devgn new film naam announced with direction anees bazmee releasing on 22 november
समीरा रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम @reddysameera

फिल्म के कलाकार
इस फिल्म में पहले प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थीं, लेकिन उन्होंने मना कर दिया और उनकी जगह समीरा रेड्डी को लिया गया। 'नाम' में भूमिका चावला भी हैं। आगामी फिल्म का निर्माण अनिल रूंगटा ने किया है। अभिनेता की नई फिल्म के एलान के बाद से प्रशंसक बेहद खुश हैं। इस फिल्म में अजय देवगन एक्शन करते हुए भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
singham again actor ajay devgn new film naam announced with direction anees bazmee releasing on 22 november
भूल भुलैया 3-सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम

अजय-अनीस की आने वाली फिल्में
इस बीच अनीस बज्मी अपनी अगली फिल्म 'भूल भुलैया 3' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं , जिसमें कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होगी। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' के साथ भिड़ेगी।
South Actors Fitness: फिटनेस का ध्यान रखते हैं ये साउथ अभिनेता, वर्कआउट के साथ सही डाइट का भी रखते हैं ख्याल

संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed