Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Singham Again actor Ajay Devgn wife and Maharagni actress Kajol Devgan is celebrating her birthday today
{"_id":"66af591f3da315e0390032f2","slug":"singham-again-actor-ajay-devgn-wife-and-maharagni-actress-kajol-devgan-is-celebrating-her-birthday-today-2024-08-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kajol Devgan Birthday: फिल्मों के अलावा बिजनेस में भी सुपरहिट हैं काजोल, पद्मश्री से भी हुईं हैं सम्मानित","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kajol Devgan Birthday: फिल्मों के अलावा बिजनेस में भी सुपरहिट हैं काजोल, पद्मश्री से भी हुईं हैं सम्मानित
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Mon, 05 Aug 2024 07:30 AM IST
सार
आज अपना जन्मदिन मना रहीं काजोल को किसी परिचय की जरुरत नहीं है। वह हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने एक से बढ़कर सुपरहिट फिल्में दी है। अभिनय की कला उन्हें विरासत में मिली है।
विज्ञापन
1 of 5
काजोल देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम @kajol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आज अपना जन्मदिन मना रहीं काजोल को किसी परिचय की जरुरत नहीं है। वह हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने एक से बढ़कर सुपरहिट फिल्में दी है। अभिनय की कला उन्हें विरासत में मिली है। काजोल की मां तनुजा और नानी शोभना समर्थ भी अभिनेत्री रही हैं। उनकी छोटी बहन तनिषा भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री साल 1999 में अभिनेता अजय देवगन से शादी के बंधंन में बंध गई थीं।
2 of 5
काजोल देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम @kajol
काजोल ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'बेखुदी' से की थी। इस फिल्म से उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिली, क्योंकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। उन्हें साल 1993 में आई फिल्म 'बाजीगर' से पहचान मिली। इस फिल्म में वह बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं। इसके बाद वह 'उधार की जिंदगी', 'हलचल', 'गुंडाराज' में नजर आईं।
3 of 5
काजोल देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम @kajol
काजोल को एक बार फिर लोगों ने साल 1994 की फिल्म 'ये दिल्लगी' से नोटिस किया। इस रोमांटिक फिल्म को मशहूर निर्देशक यशराज ने निर्देशित किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। इस फिल्म के बाद उन्हें साल 1995 में रिलीज हुई दो बेहद सफल फिल्मों में देखा गया। इनमें करण-अर्जुन और 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' शामिल हैं। 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में वह एक बार फिर शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं। फिल्म में अभिनेत्री के काम की काफी तारीफ हुई थी।
Laal Singh Chaddha: राम गोपाल वर्मा ने फिल्म के फ्लॉप होने की बताई वजह, इस कारण दर्शकों को नहीं कर पाई आकर्षित
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
काजोल देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम @kajol
साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'गुप्त' में उन्हें नकारात्मक किरदार में देखा गया। इस फिल्म के उन्हें अवॉर्ड भी मिला। इस बीच वह 'हलचल', 'इश्क', 'प्यार किया तो डरना क्या' , 'प्यार तो होना ही था' और 'कुछ कुछ होता है' में नजर आईं। इनमें से हलचल, इश्क और प्यार तो होना ही था में वह अपने पति अजय देवगन के साथ नजर आईं। इस दौरान साल 1999 में उन्होंने अजय देवगन से शादी कर ली। शादी के बाद भी वह 'राजू चाचा', 'कभी खुशी कभी गम', 'फना' आदि कई फिल्मों में नजर आईं। काजोल हाल के कुछ वर्षों में 'लस्ट स्टोरीज 2', 'सलाम वेंकी' आदि फिल्मों में नजर आई हैं। जल्द ही वह आगामी फिल्म 'महारागिनी' में नजर आने वाली हैं।
12 करोड़ में बनी सलमान की इस फिल्म ने कमाए थे चार गुना ज्यादा पैसे
विज्ञापन
5 of 5
काजोल देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम @kajol
फिल्मों के अलावा काजोल बिजनेस की दुनिया में काफी सक्रिय हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह मॉडलिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट और अपने बिजनेस से हर साल करीब 25 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई करती हैं। उनका अपना मेकअप ब्रांड भी है। रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री की अनुमानित नेटवर्थ करीब 250 करोड़ है। फिल्मों में लगातार नजर ना आने के बाद भी उन्हें पसंद करने वाले फैंस की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। उन्हें वर्ष 2010 में टाइम्स ऑफ इंडिया की तरफ से मोस्ट डिजायरेबल वुमेन का खिताब दिया गया था। काजोल को भारत के चौथे सबसे बड़े सम्मान पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है।
Phir Aayi Hasseen Dillruba: 'फिर आई हसीन दिलरुबा' की रिलीज से पहले देखिए रोमांचक वीडियो, तापसी की दिलकश अदाएं
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।