करीना कपूर खान बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में की हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री में बीते दो दशक से भी ज्यादा समय से सक्रिय हैं। इस दौरान उन्होंने इंडस्ट्री के सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया है और कई ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दी हैं। इस साल वह फिल्म 'क्रू' में नजर आई थीं। मार्च मे रिलीज हुई इस फिल्म में वह अभिनेत्री कृति सैनन और तब्बू के साथ नजर आई थीं। फिल्म में करीना के अभिनय को काफी सराहा गया था। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान उनसे फीस को लेकर सवाल किया गया, जिसका उन्होंने काफी दिलचस्प जवाब दिया है।
Kareena Kapoor Khan: पति के घर में रहकर संघर्ष कर रही हैं करीना? फीस को लेकर दिया ये दिलचस्प जवाब
हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान उनसे फीस को लेकर सवाल किया गया, जिसका उन्होंने काफी दिलचस्प जवाब दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल में ही उन्होंने फिल्मों के लिए मिलने वाली फीस को लेकर बात की है। उनसे पूछा गया था कि क्या वो उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो हर फिल्म के लिए 10-15 करोड़ रुपये लेती हैं, तो इस पर उन्होंने काफी दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है और यही चाहिए। हालांकि, इसमें जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि उनके लिए पैसा कभी प्राथमिकता नहीं रहा। इस बीच उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह अभी संघर्ष कर रही हैं और अपने पति सैफ अली खान के घर में रह रही हैं।
करीना ने कहा कि वह कोई भी फिल्म पैसों के लिए नहीं, बल्कि उसमें निभाए जाने वाले किरदार के लिए चुनती हैं। उनके लिए उनका किरदार पहली प्राथमिकता होती है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कोई किरदार पसंद आता है, तो वह कम पैसों में भी वो फिल्म कर सकती है। उन्होंने कहा, "यह मेरे मूड पर निर्भर करता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि फिल्म क्या है और फिल्म में मुझे क्या भूमिका मिल रही है।" अभिनेत्री ने कहा उनके लिए किरदार ज्यादा अहमियत रखता है।
साइलेंट फिल्म में भी काम कर चुकी हैं राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर
अभिनेत्री ने आगे कहा कि वह उस मुकाम पर हैं, जहां वह अच्छा काम कर सकती हैं। अपनी फीस को लेकर उन्होंने कहा कि अगर फिल्म एक बड़ी कमर्शियल फिल्म है, तो फिर जितना भी आप मांगे कम है। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह घर उनके पति का है। इस वक्त वह अपने पति के घर में बैठ कर इंटरव्यू दे रही हैं। इसलिए अभी वह संघर्ष कर रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने कहा कि समय आ गया है कि कोई सलमान,शाहरुख और आमिर को एक अच्छी फिल्म में साथ लाए।
भोजपुरी फिल्मों की जान बनीं काजल राघवानी
करीना कपूर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिर बार 'क्रू' में नजर आई थीं। यह फिल्म आलोचनात्मक और व्यावसायिक रूप से सफल साबित हुई थी। इसके बाद वह हंसल मेहता कि 'द बकिंघम मर्डर्स' में नजर आने वाली हैं। फिल्म 13 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह 'सिघम अगेन' में भी नजर आने वाली हैं। यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी।
'सात फेरे' से आस्था ने छोटे पर्दे पर किया था डेब्यू