फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepika Padukone: प्रेग्नेंसी में दीपिका को होती थी नींद की समस्या, थकान के कारण नहीं ले पाती थीं अहम फैसले

Thu, 10 Oct 2024 10:56 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 10 Oct 2024 10:56 AM IST
विज्ञापन
Singham Again Deepika Padukone addressed burnout leads says My decision making is getting affected
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone

फिल्म 'ओम शान्ति ओम' से बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की गिनती आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती है। दीपिका ने एक से बढ़ के एक फिल्में की हैं और अपने दमदार अभिनय के दम पर अपने फैंस के दिलों को जीता है। दीपिका अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। दीपिका इन दिनों मदरहुड फेज एंजॉय कर रही हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने नींद की कमी और बर्नआउट से निपटने के बारे में खुलकर बात की है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

Singham Again Deepika Padukone addressed burnout leads says My decision making is getting affected
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone

दीपिका ने हाल ही में, एक साक्षात्कार में दीपिका ने बर्नआउट के बारे में बात करते हुए कहती हैं, "जब आपको नींद की कमी हो जाती है या आप थक जाते हैं तो आप जो निर्णय लेते हैं, वह काफी प्रभावित होता है। मुझे लगता है कि कभी-कभी मैं सच में इसे महसूस कर सकती हूं। मुझे पता है कि कुछ दिनों से मेरी नींद पूरी नहीं हो रही है और मैंने अपनी देखभाल भी नहीं की है तो काफी हद तक मेरे फैसले लेने की क्षमता प्रभावित होती है।"

Singham Again Deepika Padukone addressed burnout leads says My decision making is getting affected
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone

बातचीत के दूसरे हिस्से में दीपिका ने बताया कि कैसे लोग अक्सर गलत भावनाओं, खास तौर पर ट्रोलिंग को अपने अंदर कैद कर लेते हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने फैंस को इससे सीखने और आगे बढ़ने का संदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Singham Again Deepika Padukone addressed burnout leads says My decision making is getting affected
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @khushi05k

उन्होंने कहा, "दर्द, गुस्सा और इनमें से कुछ भावनाओं को महसूस करना और उससे सीखना बिल्कुल सामान्य है। बड़ी तस्वीर यह है कि आप उस आलोचना से कैसे निपटते हैं और आप इसका पॉजिटिव तरीके से कैसे इस्तेमाल करते हैं और खुद पर काम करते हैं। आपको मेहनत करनी होगी और धैर्य रखना होगा।"

विज्ञापन
Singham Again Deepika Padukone addressed burnout leads says My decision making is getting affected
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone

बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर को अपनी बेटी का स्वागत किया, उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी को साझा किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर काफी चर्चा में हैं और उसी के प्रमोशन में व्यस्त भी हैं।

KBC 16: आमिर खान ने केबीसी में पूछा अमिताभ बच्चन से ऐसा सवाल, 'बिग बी' की हो गई बोलती बंद

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed