फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3: 30वें दिन धड़ाम हुईं सिंघम अगेन-भूल भुलैया 3 लेकिन अजय पर भारी पड़े कार्तिक

Sat, 30 Nov 2024 08:59 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 30 Nov 2024 08:59 PM IST
सार

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' और अजय देवगन की 'सिंघम अगेन 3' बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकबला कर रही है। आज चलिए जानते हैं 30वें दिन दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की। 
 

विज्ञापन
Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 kartik aaryan ajay devgn films box office collection day 30 total earnings
भूल भुलैया 3 वर्सेज सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3: सिनेमाघरों में रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'सिंघम अगेन' और अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म 'भूल भुलैया 3' दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। साथ ही 1 नवंबर को रिलीज हुई दोनों फिल्में आपस में कड़ा मुकाबला भी कर रही हैं। दोनों फिल्मों को रिलीज हुए आज एक महीना पूरा हो चुका है। वहीं, अब दोनों फिल्मों के 30वें दिन के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं कि आज 'सिंघम अगेन' या 'भूल भुलैया 3' में से किस फिल्म का जादू दर्शकों पर चला।

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 kartik aaryan ajay devgn films box office collection day 30 total earnings
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

वीकएंड पर 'भूल भुलैया 3' की कमाई में गिरावट
सबसे पहले बात करते हैं 'भूल भुलैया 3' की। तकरीबन 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'भूल भुलैया 3' दर्शकों को खूब पसंद आई। हालांकि, गुजरते समय के साथ फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज वीकएंड पर भी फिल्म को फायदा नहीं मिला और इसकी कमाई लाखों में सिमट गई। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट पहले ही निकाल चुकी है। बीते दिन फिल्म ने उछाल के साथ 2.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 kartik aaryan ajay devgn films box office collection day 30 total earnings
भूल भुलैया 3 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

'भूल भुलैया 3' की कुल कमाई
वहीं, आज शनिवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती आंकड़ों एक अनुसार, 'भूल भुलैया 3' ने 30वें दिन 98 लाख रुपये की कमाई की। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 254.38 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, अब 'भूल भुलैया 3' 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही है। हालांकि, कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित यह 'सिंघम अगेन' को भारी मात दे चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 kartik aaryan ajay devgn films box office collection day 30 total earnings
सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'सिंघम अगेन' की कमाई
अब बात करते हैं 'सिंघम अगेन' की। रोहित शेट्टी निर्देशित यह फिल्म 'भूल भुलैया 3' से कमाई के मामले में पिछड़ चुकी है। यह फिल्म फ्लॉप होने के रास्ते पर चल पड़ी है। करीब 350 रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक महीने में भी अपना बजट नहीं निकाला है। वहीं, आज फिल्म वीकएंड का फायदा भी नहीं उठा पाई। वीकएंड की कमाई के मामले में भी 'सिंघम अगेन' कार्तिक की 'भूल भुलैया 3' से पीछे रह गई।

विज्ञापन
Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 kartik aaryan ajay devgn films box office collection day 30 total earnings
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम

'सिंघम अगेन' हुई फ्लॉप
बीते दिन 'सिंघम अगेन' ने 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, आज इसकी भी कमाई में गिरावट आई। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 30वें दिन फिल्म ने सिर्फ 47 लाख रुपये की कमाई की। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 244.57 करोड़ रुपये हो चुका है। अभी इसे बजट निकालने के लिए काफी संघर्ष करना है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि बिना बजट निकाले ही यह अब बॉक्स ऑफिस को अलविदा कह देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed